प्रताप बंजारे का आकस्मिक निधन मुक्तिधाम परसाडीह में की गई अंतिम संस्कार
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। 17 अक्टबर 2021, जिले बलौदाबाजार के विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत परसाडीह निवासी प्रताप बंजारे पिता जगरोतन बंजारे उम्र 29 साल का ईलाज के दौरान सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर में आज दोपहर 1 बजे आकस्मिक निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम परसाडीह में की गई। उनके रिश्ते नाते परिजन और ग्राम वासियों ने मुक्ति धाम में पहुंच कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
वे ग्राम के सीधे साधे मेहनती होनहार युवा थे जो सभी को हमेशा अपनत्व भाव रख छोटे बड़े का सम्मान करते थे। वे अपने पीछे भरे पूरे परिवार छोड़ गए।
उनके शोकाकुल परिवार को ईश्वर सहानुभूति प्रदान करे और उनके आत्म को शांति प्रदान करे।