मंत्री डॉ.डहरिया ने नगर पंचायत मंदिर हसौद दशहरा मैदान को खेल मैदान के रूप में उन्नयन व सौंदर्यीकरण के लिए 2.50 करोड़ रूपए की सौगात दी
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 17 अक्टूबर 2021, प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी नगर पंचायत मंदिर हसौद में विजय दशमी के अवसर पर दशहरा महोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजन रखा गया था। दशहरा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डॉ.शिवकुमार डहरिया मंत्री नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम विभाग छ.ग. शासन, कार्यकम की अध्यक्षता ओमप्रकाश यादव अध्यक्ष नगर पंचायत मंदिर हसौद के द्वारा की गई।
अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजय दशमी के अवसर पर अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव द्वारा मंत्री जी का अभिवादन किया गया साथ ही नगर में होने वाले विकास कार्य के लिए मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया। दशहरा मैदान जिसका क्षेत्रफल लगभग 8 एकड़ में स्थित है जिसे दशहरा मैदान के स्वरुप को बनाये रखते हुए खेल मैदान के रूप में उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण का मांग अध्यक्ष द्वारा रखा गया। इस अवसर पर मंत्री द्वारा नगर पंचायत के लोगो को विजया दशमी की बधाई व शुभकामनाएं दिया गया साथ ही दशहरा मैदान को खेल मैदान के रूप में उन्नयन एवम सौन्दर्यकरण करने 2.50 करोड़ कि राशि स्वीकृत कर पुनः नगर वासियो को बड़ी सौगात दी गई। इस अवसर पर नगर वासियों व आस पास से पहुँचे लोगों को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने बताया की प्रदेश सरकार किसान, मज़दूर,को सबल बनाने ,मूलभूत विकास कार्य के साथ - साथ प्रभु श्रीराम जी के भी कार्य को आगे बढ़ा रहे है। इसी क्रम में आरंग विधानसभा अंतर्गत चंदखुरी में माता कौशिल्या के भव्य मंदिर निर्माण के साथ राम वन गमन पर्यटन विकास कार्य किया जा रहा है। जिसके प्रथम चरण के कार्य का लोकार्पण गत दिनांक को पूर्ण किया गया। मंत्री जी ने नगर पंचायत मंदिर हसौद को लगातार विकास कार्यों के लिए करोड़ो के कार्यों की स्वीकृति दी है जिनके कार्य निर्माणाधीन है। विकास के लिए सदैव तत्पर व मांग को सहज ही स्वीकार करने वाले मंत्री जी के घोषणा से पूरे नगर में उत्साह है। पूरे ग्राम के लोगो व नगर पंचायत अध्यक्ष तथा सदस्यो द्वारा मंत्री जी को कोटि कोटि धन्यवाद दिया गया तथा आने वाले समय में इसी तरह विकास कार्य होने की बाते कही गई।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कोमल साहु ब्लॉक अध्यक्ष, खिलेश देवांगन ज.प.अध्यक्ष आरंग, पिन्टू निर्मलकर जनपद सभापति,नोहर यादव पूर्व सरपंच, नगर पंचायत सदस्य गण संतोष सिंह , शोभित साहू, दिलीप जोशी ,अवधेश मिश्रा, प्रेमनारायण मिश्रा, नर्सिंग अग्रवाल पूर्व जनपद सदस्य, रेखराम पात्रे संयुक्त महामंत्री, रामलीला मंडली के संरक्षक मनीराम पटेल, अध्यक्ष आदित्य सिन्हा,संचालक त्रिलोचन साहू, पूर्व पंचगण अनुज मिश्रा, संतोष टंडन, संजय निर्मलकर, निर्देश सिन्हा,जगदेव जोगी ,अशोक वर्मा, आस पास के सरपंच गण, नगर व आस पास क्षेत्र के हजारो की संख्या में लोग उपस्थित रहे थे।