अब तक कोविड-19 से मृत 242 प्रकरणों के लिए
एक करोड़ 21 लाख की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत
कोविड-19 से मृत व्यक्तियों में महासमुन्द विकासखण्ड के 95, सरायपाली विकासखण्ड के 50 पिथौरा विकासखण्ड के 29, बसना विकासखण्ड के 41 और बागबाहरा विकासखण्ड के 27 मृत व्यक्तियों के परिजनों/आश्रितों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी तहसीलदारों को स्वीकृत राशि तत्काल कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों व आश्रितों को सहायता अनुदान राशि भुगतान करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने शेष प्रकरण तत्काल तत्काल तैयार करने कहा है। मालूम हो कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार महासमुन्द जिले में कोविड-19 से 366 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।