भक्ति गानों के साथ होगी गणेश जी की विसर्जन यात्रा

*भक्ति गानों के साथ होगी गणेश जी की विसर्जन यात्रा।*
महासमुंद : बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के चौक चौराहे में विराजमान श्री गणेश जी की प्रतिमा के विसर्जन कार्यक्रम हेतु समय वृद्धि के संबंध में बजरंग दल के सभी सदस्यों ने अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया की दिनांक 19.09.2021 से 20.09.2021 प्रात 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्र की व विसर्जन के लिए अनुमति के संबध में आवेदन दिया गया। तथा गणेश जी की विसर्जन यात्रा के दौरान किसी भी संगठन द्वारा डीजे ध्वनि साउंड पर फिल्म व असल्ली गाना का प्रयोग किए जाने पर समिति के सभी सदस्यों पर शासन प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की। इसका ध्यान सभी गणेश समितियो के पदाधिकारी अवस्य रखे। इसमें प्रमुख रूप से छवि सिन्हा जिला सुरक्षा प्रमुख गुड्डा सिन्हा जिला मीडिया प्रभारी सुमन सेंद्रे गो रक्षा प्रमुख नरेश नायक समाज सेवक चंदन नेताम टिकेश साहू लाला निषाद रमेश साहू इत्यादि बजरंग दल के अरे करता उपस्थित थे