सरायपाली - सरायपाली विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम जम्हारी में भाजपा मंडल केदुवां के कार्यकर्ताओं द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के सुअवसर पर सेवा और समर्पण अभियान के रुप में भाजपा मंडल केदुवां द्वारा हायर सेकेंड्री स्कूल जम्हारी में साफ सफाई कर वृक्षारोपण किया गया , साथ ही गाँव के सभी ग्रामवासियों को शत प्रतिशत कोरोना टीका लगवाने के लिए कार्यकर्ताओं को जागरुकता अभियान चलाने की चर्चा किया गया . कोरोना वेक्सीन की भ्रांति को दुर करने की अपील किया गया. लोगों को केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना गरीब कल्याण अन्न योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया. इस अवसर पर प्रमुख रुप से श्रीमती पुष्पलता चौहान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा,संजय डड़सेना मंडल अध्यक्ष केंदुआ ,कुसुम सिदार ज.प.सदस्य,रवि चौहान अ.जा.मो. जिला कोषाध्यक्ष,प्रकाश राणा चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक,मनीराम भोई, प्रेमसाय डड़सेना,भोला चौहान,खुबू यादव,आलोक सतपथी महामंत्री युवा मोर्चा, श्रीमती छबिला डड़सेना महामंत्री महिला मोर्चा,श्रीमती लक्ष्मीवती चौहान सरपंच जम्हारी,उदय निषाद,सत्यप्रकाश सतपथी पोलिंग बूथ अध्यक्ष आदि उपस्थित थे