मिनीमाता सम्मान के लिए आवेदन 10 अक्टूबर तक

मिनीमाता सम्मान के लिए आवेदन 10 अक्टूबर तक

  प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 1 अक्टूबर 2021,मिनीमाता सम्मान (महिला उत्थान) वर्ष 2021 के लिए महिलाओं और अशासकीय संस्थाओं से 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक महिला या संस्था महिला एवं बाल विकास विभाग के संबंधित जिला कार्यालयों में पूर्ण जानकारी के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। शासकीय-अर्धशासकीय संस्थाएं, शासकीय सेवक, पूर्व में यह पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति या संस्था सम्मान के लिए पात्र नहीं होंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा महिलाओं विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला या अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष मिनीमाता सम्मान दिया जाता है। इसके तहत 2 लाख रूपए तथा प्रशस्ति पत्र सम्मान के रूप में प्रदान किया जाता है।