नवनियुक्त जिला प्रचार-प्रसार सह प्रमुख बने राजू किर्ती चौहान,सभी शुभचिंतकों व वरिष्ठ नेतृत्व का जताया आभार
सुनील कुमार जिला ब्यूरो
महासमुंद (छत्तीसगढ़ महिमा)। 10 मार्च 2026,भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में नई जिम्मेदारी मिलने पर राजू किर्ती चौहान ने संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व एवं सभी शुभचिंतकों के प्रति तहेदिल से आभार व्यक्त किया है। भाजपा युवा मोर्चा महासमुंद में उन्हें जिला प्रचार-प्रसार सह प्रमुख का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर राजू किर्ती चौहान ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी के लिए वे सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास के लिए हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी के भरोसे और समर्थन ने उन्हें और अधिक ऊर्जा एवं उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी है। उन्होंने आगे कहा कि वे पूर्ण निष्ठा,ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही संगठन के संकल्पों और विचारधारा को मजबूत करने के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे। राजू किर्ती चौहान ने कहा कि पार्टी द्वारा दिया गया यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे वे पूरी लगन और प्रतिबद्धता के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। भाजपा युवा मोर्चा में उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है तथा अनेक लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राजू किर्ती चौहान नवनियुक्त
जिला प्रचार-प्रसार सह प्रमुख भाजपा युवा मोर्चा, महासमुंद ने कहा - नए दायित्व के लिए मैं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व,संगठन के पदाधिकारियों तथा सभी शुभचिंतकों का तहेदिल से हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी के स्नेह,आशीर्वाद और विश्वास ने मुझे और अधिक ऊर्जा व प्रेरणा के साथ कार्य करने की शक्ति दी है। मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने तथा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहूँगा। आप सभी का स्नेह और सहयोग इसी प्रकार मिलता रहे, यही कामना करता हूँ।