उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बलौदाबाजार जिला साहू समाज के छात्रावास में 38 लाख रुपए के विकास कार्य का किया लोकार्पण
बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़ महिमा)। 11 जनवरी 2026, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज जिला साहू समाज के छात्रावास में 38 लाख रुपए के विकास कार्य का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने शपथ ग्रहण करने वाले जिला साहू संघ,तहसील,परिक्षेत्र एवं नगर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। वहीं रक्तदान करने वाले 42 लोगों को सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, छात्रावास में 38 लाख रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक और मंच निर्माण हुआ है। नव निर्वाचित पदाधिकारियों से कहा कि, सामुदायिक भवन के उपयोग पर गंभीरता से चिंतन कर सदुपयोग करना है। महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिलाओं को सिलाई सिखाने की व्यवस्था की जा सकती है। वहीं युवा प्रकोष्ठ द्वारा शिक्षित युवा कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करा सकते हैं। साथ ही उन्हें कौशल प्रशिक्षण दे सकते हैं। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि,गरीब से गरीब व्यक्ति को समाजिक संगठन से जोड़ना है। उनके सुख दुख में खड़ा होना चाहिए। उनमें मैं अकेला नहीं हूं, यह भाव पैदा करना है। उन्होंने कहा कि,अमीर गरीब, शिक्षित अशिक्षित बड़े छोटे सभी को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि, आधुनिक युग में नए विचार देखने को मिल रहा है। युवा इससे प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे समय में समाज के युवाओं को अच्छा विचार और संस्कार देकर आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना है। उनको संस्कारवान और विचारवान बनाना है। प्रदेश अध्यक्ष नीरेंद्र साहू ने कहा कि,समाज के समन्वय समिति ने समाज के विभिन्न पहलुओं पर चिंतन किया। आज यदि समाज में संस्कार का विकास करना अत्यंत आवश्यक है। इससे समाज को बेलगाम होने से बचायेंगे। समाज की सुरक्षा के लिए हमारा संगठन मजबूत होना आवश्यक है। समाज की विकृति पर चिंतन आवश्यक है। संस्कार विकास के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें सामाजिक बुराई को दूर करने पर चिंतन मनन किया जाएगा। तभी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित होगी। समारोह को ताम्रध्वज साहू,मोतीलाल साहू एवं अन्य सामाजिक जनों ने संबोधित किया। समारोह में साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू,पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक मोतीलाल साहू,विधायक संदीप साहू,पूर्व विधायक चैतराम साहू,श्रीमती चितरेखा साहू,श्रीमती चन्द्रवती साहू,रुपेश साहू,पवन साहू,सत्यप्रकाश साहू,प्रदीप साहू,रोहित साहू, उधो प्रसाद साहू,रेवाराम साहू, चन्द्रशेखर साहू,विधायक इन्द्र साव, अशोक साहू,रोहित साहू,नव निर्वाचित साहू समाज के जिला अध्यक्ष सुनील साहू, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, सामाजिक पदाधिकारी एवं सामाजिक गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे।