ग्राम पंचायत नवरंगपुर में अटल बिहारी वाजपेयी जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे उपस्थित

अरविंद कुमार, छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ 
मुंगेली । छत्तीसगढ़ महिमा । ग्राम पंचायत नवरंगपुर, लोरमी में आज भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कोमल गिरी गोस्वामी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे, वहीं कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी उमेश कुमार लोनिया, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्म सिंह लोनिया, वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम साहू, भाजपा नेता कौशल दुबे, सरपंच प्रतिनिधि श्याम कुमार लोनिया, उप सरपंच श्याम कुमार साहू तथा पंचायत सचिव ध्रुव कुमार तिवारी सहित समस्त पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अटल के आदर्शों, राष्ट्रभक्ति और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन समर्पण और सेवा की प्रेरणादायक मिसाल रहा है। अंत में सामाजिक एकता, स्वच्छता और विकास के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया, उक्त जानकारी पप्पू लोनिया ने दी है।