सरायपाली ब्लॉक के सुकड़ा पलसापाली में मोबाइल टावर नहीं होने से ग्रामीण जन परेशान सुनील कुमार जिला ब्यूरो
महासमुंद (सुघर गांव)। 23 नवंबर 2025, जिले के सरायपाली ब्लॉक अंतर्गत सुकड़ा पलसापाली जहां आस पास 08 - 09 गांव आते हैं। जहां हर घर में मोबाइल है विडंबना यह है कि वहां एक टावर भी नहीं है। और अभी धान की बिक्री के लिए ऑनलाइन टोकन नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों को फोन पर बातचीत करने में कठिनाई हो रही है वहीं छात्रों को ऑनलाइन कक्षा लेने और डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ाई करने में भी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। युवा वर्ग को रोजगार संबंधित जानकारी प्राप्त करने में भी दिक्कतें आ रही है जन सेवा केंद्रों पर पैसों का लेनदेन करने वाले और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का उपयोग करने वाले लोग भी प्रवाहित हो रहे हैं। आपात स्थिति में फोन न लगने से लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गांव में मोबाइल से बात करने के लिए ऊंचे स्थान चढ़ना पड़ता है कमजोर नेटवर्क चलते लोगों के कई तरह के कार्य में समस्या हो रहा है। इसी प्रकार ग्राम सूकड़ा पलसापली में टावर ना होने के कारण से गांव वाले और आस पास के गांव में नेटवर्क से परेशान है। सुकड़ा के ग्रामीणों ने टावर लगाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण ने बताया कि कई सालों से टावर ना होने से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे हैं और मोबाइल टावर की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे हैं।