गुरू खुशवंत साहेब ने जनपद पंचायत आरंग के जनपद पंचायत सदस्यों को विभिन्न समिति के सभापति का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी

गुरू खुशवंत साहेब ने जनपद पंचायत आरंग के जनपद पंचायत सदस्यों को विभिन्न समिति के सभापति का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी
   आरंग (छत्तीसगढ़ महिमा )। 22 अप्रैल 2025,
गुरू खुशवंत साहेब विधायक आरंग एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अपने विधान सभा क्षेत्र आरंग के जनपद पंचायत सदस्यों को विभिन्न समिति के सभापति का दायित्व मिलने पर नव निर्वाचित सभी जनपद पंचायत सभापति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिले रायपुर अंतर्गत जनपद पंचायत आरंग में लंबे समय तक इंतजार करने के बाद नव निर्वाचित जनपद पंचायत सदस्यों को जनपद पंचायत में विभिन्न समिति में सभापति का दायित्व मिल पाया है।
नव निर्वाचित जनपद पंचायत आरंग के सभापति
जिसमें टाकेश्वरी मुरली साहू को सामान्य प्रशासन समिति, रविंद्र रिंकू चंद्राकर को शिक्षा समिति, रेखा कृपाल यादव को महिला बाल विकास समिति, सरोजनी दिवाकर जांगड़े को वन पर्यावरण समिति,कृष्णा महेश साहू को सहकारिता उद्योग स्थायी समिति,तुकेश कुमार साहू को कृषि स्थायी समिति, संजय घृतलहरे को संचार एवं संकर्म समिति और अमर राजेंद्र मांडले को स्वच्छता स्थायी समिति का सभापति बनाया गया हैं।
जनपद पंचायत आरंग में कुल 08 जनपद पंचायत सदस्यों को सभापति बनाया गया हैं। 
क्षेत्रवासियों ने जनपद पंचायत सभापति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
नव निर्वाचित सभी जनपद पंचायत आरंग के सभापति को क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन सभी से मिले दायित्वों को पूर्ण निष्ठा और विश्वास से पालन करते हुए अपने क्षेत्र की विकास और जनहित कार्यों में हमेशा सबको साथ लेकर चले ताकि निरंतर आरंग अंतर्गत विकास की नित गंगा बहते रहें।
 गुरू खुशवंत साहेब की कार्यों से क्षेत्रवासियों में 
  है खुशी की माहौल
      गुरू खुशवंत साहेब विधायक आरंग एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निरंतर अपने क्षेत्र में विकास और जनहित कार्यों को आगे बढ़ाते हुए सबको साथ लेकर चल रहे हैं। जिसके नेतृत्व में आरंग अंतर्गत आने वाले सभी शहरी ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम छोर तक लगातार अनेकों विकास कर क्रमानुसार हो रहे हैं। क्षेत्र वासियों में गुरू खुशवंत साहेब विधायक आरंग की कार्यों और जन समस्याओं का तत्काल समाधान पा कर खुशी का माहौल है। गुरू खुशवंत साहेब साप्ताहिक जनदर्शन विधायक कार्यालय आरंग में आ कर पूरे दिन क्षेत्र की जनता से मिल के उनके मांग जन समस्याओं को दूर करने तत्पर रहते हैं। जिनके कार्यों से क्षेत्रवासियों में संतुष्टि के साथ धैर्य बना हुआ है। सबके साथ सबका विकास पर निरंतर सार्थक प्रयास हो रहे हैं।