रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)।12 अक्टूबर 2024,
ऑल इंडिया संपादक संघ भारत का 08 राज्यों में प्रदेशाध्यक्ष नियुक्ति किया गया है।
अभी कई राज्यों में प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति किया जाना तय है जो प्रदेशाध्यक्ष अपने जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा विश्वास से सक्रिय रूप से कार्य नहीं कर रहे हैं उनकी जगह पर किसी दूसरे को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
और पुराने प्रदेशाध्यक्ष को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ताकि वह अपने संगठन में जुड़े संपादक साथियों का मार्गदर्शन कर सके। साथ ही जिन राज्यों में प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति हो चुकी है वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ें और जानकारी भेजे। साथ ही तन मन और धन से ऑल इंडिया संपादक संघ का सहयोग करें। जल्द ही नए साथियों को भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जो पदाधिकारी बनना चाहते हैं वह पदाधिकारी बन कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं और जो पदाधिकारी नही बनना चाहते हैं वह ऑल इंडिया संपादक संघ परिवार का हिस्सा बनकर अपने लोगों का मार्गदर्शन करे।
ऑल इंडिया संपादक संघ कोर कमेटी जल्द ही अपने संगठन के सभी संपादकों को विज्ञापन देने की तैयारी कर रही है यह कार्य अंतरराष्ट्रीय संगठन बनने के बाद होगा। कोर कमेटी बिजनेसमैन आदि लोगों से बातचीत कर रही है।
ऑल इंडिया संपादक संघ के नए नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष
1.स्वप्निल कांबले - महाराष्ट्र, 2. विष्णु कोसरिया - छत्तीसगढ़, 3. बृजेश चौधरी - राजस्थान, 4. गोपाल सिंह गौतम - उत्तराखंड, 5.सुरेश कुमार मौर्य - उत्तर प्रदेश,6.विवेक डेहरिया - मध्यप्रदेश,7.आशीष कुमार - झारखंड,8.भावेश कुमार - बिहार सभी प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं।
सभी प्रदेशाध्यक्ष को जल्द ही लेटर पैड पर नियुक्ति पत्र मिल जाएगा। खास कर बिहार और झारखंड के प्रदेशाध्यक्ष कम से कम 05 या उससे अधिक संपादकों को जोड़ें और जानकारी को भेजे।
दिल्ली सहित अन्य बाकी राज्यों में प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी। उक्त जानकारी विष्णु कोसरिया प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ ने दी और उन्होंने सभी प्रदेश के अध्यक्ष को ऑल इंडिया संपादक संघ को मजबूत करने संपादक को जोड़ते हुए सक्रिय रूप से कार्य करते रहें। विष्णु कोसरिया प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ द्वारा करन बौद्ध राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया संपादक संघ भारत के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न समाचार पत्रों की संपादको को जोड़ने और संगठन को आगे बढ़ाने मजबूती से निरंतर सार्थक प्रयास किया जा रहा हैं।