कोरबा (सुघर गांव) 18 जुलाई 2024। SECL कुसमुंडा के निजी कंपनी जय अम्बे कंपनी से निकाले गए।लगभग 110 कर्मचारीयों में आक्रोश का माहौल बढ़ते जा रहा है।SECL के जिम्मेदार एवं जवाबदार अधिकारीयों के द्वारा जय अम्बे के ओनर से फोन पर 3 दिवस पूर्व बातचीत करने उपरांत कर्मचारियों से मिलने व काम पर रखने हेतु आश्वासन दिया हुआ था। तथा आज उक्त दिनांक को त्रिपक्षीय वार्ता होनी थी,लेकिन अभी तक मीटिंग नही होने तथा कोई सकारात्मक पहल नहीं होने के कारण गुस्से का माहौल बना हुआ हैं। जय अम्बे कम्पनी के सभी कर्मचारियों, बच्चे एवं महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल होकर धरना प्रदर्शन कर कुसमुंडा कार्यालय का घेराव किया। खबर लिखे जाने से और अभी तक SECL के सभी अधिकारियों का घोर लापरवाही सामने आई है।क्योकि सभी जिम्मेदार अधिकारियों की अभी तक कोई पता नही है।