पेय जल साफ सफाई बिजली पानी निकासी जन समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे विधायक श्री कश्यप

  • Janjgir-champa News : पेयजल, साफ सफाई, बिजली,  पानी निकासी को लेकर धरने पर बैठे विधायक
जांजगीर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 27 जून 2024,
नगर पालिका जांजगीर नैला के वार्ड 04 और 05 में व्याप्त पेयजल,साफ सफाई,बिजली,पानी निकासी जन समस्याओं को लेकर जांजगीर -चाम्पा विधायक ब्यास कश्यप ने वार्ड के पार्षद और वार्ड वासियों के साथ नगर पालिका के मुख्य द्वार पास धरने पर बैठे। विधायक श्री कश्यप का आरोप है कि उनकी समस्याओं को सुनने के लिए अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। विधायक के धरने पर बैठने की सूचना मिलने पर जांजगीर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और समझाइश देने का प्रयास किए। करीब 02 घंटे बाद अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों की नगर पालिका अध्यक्ष के कक्ष में चर्चा हुआ। जिसमें साफ सफाई,बिजली,पानी निकासी की व्यवस्था को शीघ्र दूर करने और बस स्टैंड नैला परिसर से बाउंड्रीवाल को हटाने के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराने आश्वासन पर जन आंदोलन समाप्त हुआ। 
नगर पालिका जांजगीर नैला के वार्डों में गंदगी पसरा हुआ है। बारिश का मौसम आ गया है और नालियों की सफाई नहीं हुआ है। खंभों में लगे एलईडी लाइट जलते नहीं है। लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। नगर के वार्ड 04और 05 में इस तरह की समस्याएं सबसे अधिक व्याप्त है। जनहित से जुड़ी इन समस्याओं को लेकर विधायक ब्यास कश्यप,वार्ड क्रमांक 04 के पार्षद भगवंतीन यादव,वार्ड क्रमांक 05 की पार्षद आबिदा बेगम,पार्षद विष्णु यादव सहित वार्ड वासियों के साथ नगर पालिका पहुंचे और पालिका के मुख्य द्वार के पास धरने पर बैठ गए। विधायक कश्यप के धरने पर बैठने की सूचना पर सी.एम.ओ.प्रहलाद पांडेय, तहसीलदार राजकुमार मरावी,नायब तहसीलदार प्रशांत पटेल और कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विधायक और पार्षदों ने वार्डों की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया और निराकरण करने की मांग की। पार्षदों ने बताया कि बारिश का समय आ गया है और वर्षा होने पर वार्ड में जल भराव की समस्या होने लगे है। नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गली मोहल्लों में जल भराव होने लगा है। इसी तरह पीने के लिए शुद्ध पेय जल नहीं मिल रहा है,साफ सफाई के अभाव में वार्डों में गंदगी पसरा हुआ है,बिजली खंभों में लगे एलईडी लाइट के बंद होने के कारण अंधेरा पसरा रहता है। नैला बस स्टैंड के परिसर में बाउंड्रीवाल बना कर रास्ता बंद कर दिया गया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका अधिकारी के द्वारा निराकरण करने के तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस दौरान प्रदर्शन कारियों ने नगर पालिका सी.एम.ओ.के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर पूर्व एल्डर मैन रफीक सिद्यीकी,युकां जिलाध्यक्ष प्रिंस शर्मा,पूर्व पार्षद अरमान खान,संतोष भोपालपुरिया सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहें।
नगर पालिका सी.एम.ओ.पर लगा उपेक्षा करने का आरोप
विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि नगर पालिका के सी.एम.ओ. को जनता की समस्याओं के संबंध में चर्चा करने के लिए कई बार फोन लगाया गया मगर सी.एम.ओ. फोन नहीं उठाते थे। इसलिए आज वार्ड पार्षदों के साथ मजबूरन नगर पालिका आ कर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद सी.एम.ओ. कांग्रेस अध्यक्ष और पार्षदों की बात नहीं सुन रहे हैं। सी.एम.ओ. के द्वारा जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा की जा रही है।
प्रशासन की बड़ी चूक,पेट्रोल लेकर पहुंचा पूर्व पार्षद
बलौदाबाजार जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक और जिला पंचायत कार्यालय में हुआ आगजनी की घटना के बाद भी प्रशासन कितना लापरवाह बना है। इसका उदाहरण  नगर पालिका में आंदोलन के दौरान देखने को मिला। पूर्व पार्षद संतोष भोपालपुरिया पेट्रोल से भरा बाटल लेकर नगर पालिका पहुंचे थे। वे पुलिस और राजस्व अधिकारियों को पेट्रोल से भरा बाटल दिखा कर मांग पूरी नहीं होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दे रहे थे। इस दौरान कोई अनहोनी घटना हो जाती तो प्रशासन के जिम्मेदार मूकदर्शक बन कर देखते रहते।
नहरिया बाबा से बीटीआई चौक तक बने मुख्य नहर की सफाई नहीं होने से पानी निकासी नहीं हो पाता 
नहरिया बाबा से बीटीआई चौक तक बने मुख्य नहर की सफाई नहीं होने से पानी निकासी नहीं हो पाते। इसके चलते नैला के वार्ड 04 और 05 में जल भराव की स्थिति बन जाते है। खंभों में लगे बिजली बंद हैं और बस स्टैंड में बाउंड्रीवाल बना कर रास्ता बंद कर दिया गया है। 
इन सभी समस्यों को लेकर वार्ड पार्षदों के साथ सी.एम.ओ.से मिलने पहुंचे थे। मगर वे नहीं मिले इसलिए प्रदर्शन करना पड़ा। अधिकारियों से हुए चर्चा में 02 दिवस के भीतर समस्याओं का निराकरण करने कहा गया है। समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर वार्ड वासियों के साथ नगर पालिका का घेराव करेंगे।
   ब्यास कश्यप विधायक जांजगीर - चाम्पा 

तहसीलदार का इस पर क्या क्या कहते हैं -         धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली गई थी। समस्याओं को लेकर विधायक पार्षदों और पूर्व पार्षदों को लेकर सीएमओ से मिलने पहुंचे थे मगर वे वहां नहीं मिले तो धरना में बैठ गए। विधायक के साथ हुए चर्चा में वार्डो की समस्याओं को शीघ्र दूर किया जाएगा। नैला बस स्टैंड परिसर में बनाए गए बाउंड्रीवाल के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। उनका मार्गदर्शन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।राजकुमार मरावी तहसीलदार जांजगीर

थाना प्रभारी जांजगीर का क्या कहना हैं - पूर्व पार्षद पेट्रोल लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने जब उनके हाथ पेट्रोल से भरे बाटल को देखा तो छिन लिया। इसके बाद वे अपने पास रखे दूसरे बाटल को भी निकाल लिए थे तो उसे भी छिन लिया गया था। पुलिस ने दोनों बाटल को उनसे छीन कर जब्त किया गया है।                         प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर