
भुनेश्वर प्रसाद
कोरबा (छत्तीसगढ़ महिमा)। 28 जून 2024,
जेपी आंदोलन व आपातकाल का विरोध करते हुए 13 माह तक जेल में रहने वाले समाज सेवी विनोद सिन्हा को सम्मानित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय टी.पी.नगर में बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद लखन लाल साहू के आतिथ्य में व कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन,कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष डा.राजीव सिंह ने शाल व श्रीफल से सम्मानित किया।
शासन की ओर से श्री सिन्हा को लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि से सम्मानित किया जा रहा है। उनको छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ जिला इकाई ने भी सम्मानित किया है। इस अवसर पर लायंस पी.एस.चंदेल ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में देश की दूसरी लड़ाई लड़ने में लोकतंत्र सेनानी विनोद सिन्हा ने अपनी अहम भूमिका निभाई। आज उनका सम्मान करते हुए हमें खुशी हुई की आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ने वाले भी कोरबा में मौजूद हैं। इसे हमें सीख लेनी चाहिए व आने वाले पीढ़ी को जागृत करना चाहिए। लोगों को सजग कर आम जनता में जागृति पैदा कर आपातकाल क्यों लागू किया गया इसकी जानकारी देनी चाहिए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री सिन्हा ने आपातकाल के दौरान गिरफ्तारी वह देश में लोकतंत्र की हत्या मुगल शासक औरंगजेब से करते हुए कहा कि प्रेस संविधान व आम जनता की मौलिक अधिकारों का हनन किया गया। आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों से मोदी सरकार ने कांग्रेस द्वारा थोपे गए संविधान संशोधन कर किया था, जिसे रद्द किया गया। अखबार वितरक संघ जिला कोरबा इकाई के जिलाध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू,जिला सचिव जय सिंह नेताम, लक्ष्मी राठौर, रामा,तपेश्वर राठौर,अनिल गिरी राजकुमार पटेल, मुरीत कश्यप, कृष्ण कुमार निर्मलकर, सुधीश,विलसन हर्ष नेताम, देव पटेल, गोलू देवांगन, दिलीप यादव,सुनील साहू, दीपक, यश नेताम, बजरंग दादु यादव,ओंकार अज्जू आदि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।