नवीन धान उपार्जन केंद्र ग्राम डोंडा में खोलने ब्लाक युवा कांग्रेस ने की कलेक्टर जनदर्शन में मांग

अरविंद कुमार, स्टेट ब्यूरो चीफ छत्तीसगढ़
मुंगेली / छत्तीसगढ़ महिमा / मुंगेली ब्लाक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भारत रत्न मंडेला ने कलेक्टर जनदर्शन में मांग कर बताया की मुंगेली विकास खण्ड अंतर्गत सेवा सहकारी समिति टेढ़ाधौरा प्र.क्रमांक 956 के उपकेंद्र पौनी में धान खरीदी किया जाता हैं। इस उपकेंद्र में 12 ग्राम के किसानों द्वारा धान बिक्री किया जाता है। बड़े पौनी, छोटे पौनी,मानपुर,भीमपुरी,चुचरुंगपुर,चिरोंजपुर,कंचनपुर,डोंडा, कोलिहा, चापतरा,बड़े जल्ली,छोटे जल्ली आदि ग्राम है मंडेला ने आगे कहा इस उपार्जन केन्द्र में पंजीकृत किसानों की संख्या अधिक है वर्ष 2022 23 में उपार्जन केन्द्र पौनी में धान खरीदी 57928.40 संतावन हजार नौ सौ अठठाइस क्विंटल चालीस किलो ग्राम धान की खरीदी हुआ था। पंजीकृत किसानों की संख्या 1102 है। इस वर्ष नवीन पंजीयन किसानों के और होने पर पंजीकृत किसानों की संख्या और अधिक होगी। अब इस वर्ष प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रख कर धान खरीदी प्रति एकड़ 15 क्विंटल से बढ़ा कर 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी करने का फैसला लिया गया है। जिससे किसानों में खुशी व्याप्त है। मंडेला ने आगे कहा किसानों के द्वारा नवीन धान उपार्जन केन्द्र डोंडा में खोलने की मांग लगातार कई वर्षो से किया जा रहा है। और जिसकी अति आवश्यकता है। किंतु अभी तक उपार्जन केंद्र नही खुला है। जिससे किसानों को अनेक प्रकार की समस्या होती है। पौनी धान खरीदी केंद्र में धान बिक्री करने में किसानों को बहुत से परेशानी का सामना करना पड़ता है । नवीन धान उपार्जन केन्द्र खुल जाने से ग्राम डोंडा बड़े जल्ली छोटे जल्ली चिरोंजपुर कंचनपुर कोलिहा चापतरा आदि गांवों के किसानों को धान बिक्री करने में सुविधा मिल जायेगा।