गिरौदपुरी (छत्तीसगढ़ महिमा)। 13 सितंबर 2023, ऑल इंडिया संपादक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष करण बौद्ध उत्तर प्रदेश के लखनाऊ से छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठन के विस्तार के लिए प्रथम बैठक आयोजित छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के हृदय स्थल महादेव घाट रायपुरा के सतनाम गुरूद्वारा भवन वार्ड नं.- 69 में गत दिनों 10 सितंबर को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे। छत्तीसगढ़ प्रदेश के ऑल इंडिया संपादक संघ के सभी जिलाध्यक्ष प्रदेश के संरक्षक,सचिव, उपाध्यक्ष और पदाधिकारी गण बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष करण बौद्ध शामिल हो बैठक को संपन्न किया। तत्पश्चात 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म तपो महिमा परम पावन भूमि गिरौदपुरी धाम में दर्शन कर गुरूगद्दी में मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। दिल्ली के कुतुंबमीनार से ऊंचा नव निर्मित भव्य जैतखाम की भ्रमण कर वहां की उपलब्धियों सुव्यवस्थित मनोरम दृश्य को देख। श्री बौद्ध ने बताया कि छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की महिमा गिरौदपुरी धाम के बारे में बहुत सुना था। लंबे समय से यहां गुरू दर्शन मेला आयोजित कार्यक्रम में दर्शन करने आने की दिली इच्छा था जो समय के संयोग से आज गिरौदपुरी धाम दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हमारे छत्तीसगढ़ के ऑल इंडिया संपादक संघ के पदाधिकारी गणों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। राष्ट्रीय अध्यक्ष करण बौद्ध के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु कोसरिया,प्रदेश सचिव जीवमंगल सिंह टंडन,श्रवण कुमार जिलाध्यक्ष रायपुर उपस्थित रहे।