जिले में अब तक 999.6 मिलीमीटर औसत वर्षासर्वाधिक वर्षा महासमुंद तहसील में 1270.7 मिलीमीटर

जिले में अब तक 999.6 मिलीमीटर औसत वर्षा

सर्वाधिक वर्षा महासमुंद तहसील में 1270.7 मिलीमीटर

महासमुंद 21 सितम्बर 2023
छत्तीसगढ़ महिमा 

महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2023 से अब तक 999.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा महासमुंद तहसील में 1270.7 मिलीमीटर, पिथौरा में 1047.2 मिलीमीटर, सरायपाली में 916.1 मिलीमीटर, बसना में 900.7 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 863.6 मिलीमीटर बागबाहरा तहसील में दर्ज की गई। आज 21 सितम्बर को 30.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में आज महासमुंद तहसील में 68.0 मिलीमीटर, पिथौरा तहसील में 39.2 मिलीमीटर, बसना तहसील में 19.5 मिलीमीटर, बागबाहरा तहसील में 18.6 मिलीमीटर एवं सरायपाली तहसील में 9.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।