नवीन शास.महा पचपेडी में इसी वर्ष होंगे संचालित मुख्यमंत्री ने दी हरी झंडी


मस्तूरी (छत्तीसगढ़ महिमा)। 09 अगस्त 2023, बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सीपत में मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान गत दिनों 11 मई 2023 को ग्राम पंचायत पचपेड़ी में नवीन महाविद्यालय खोलने 04 नंबर पर घोषणा किया गया था। जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरी झंडी दी शीघ्र नवीन शासकीय महाविद्यालय पचपेड़ी में संचालित होंगे शा.कन्या. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचपेड़ी का किया गया निरीक्षण। जिसमें संयोजक अध्यक्ष डॉ.प्रवीण कुमार पाण्डेय अपर संचालक क्षेत्रीय कार्यालय उच्च शिक्षा बिलासपुर,शत्रुहन पटेल अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा नामांकित प्रतिनिधि सदस्य,डॉ श्रीमती ज्योति रानी सिंह प्राचार्य शास. ई. राघवेन्द्र राव पी.जी. विज्ञान महा बिलासपुर सदस्य,भोजराम खुंटे प्राचार्य शास. पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी सदस्य,निरीक्षण समिति के अध्यक्ष संयोजक द्वारा सदस्यों से समन्वय स्थापित बिन्दुओं पर महाविद्यालय संघर्ष समिति पदाधिकारी व सदस्य से चर्चा किया गया। निरीक्षण कर शैक्षणिक सत्र से महाविद्यालय किस शासकीय भवन स्कूल पंचायत अन्य में प्रारंभ किया जा सकता है। कक्षाओं हेतु भवन में कितने कक्ष उपलब्ध एवं चयनित स्थल ग्राम शहर से कितनी दूरी पर स्थित है। भवन में पेयजल, शौचालय एवं विद्युत की व्यवस्था पर्याप्त हो। चयनित भवन हेतु संबंधित संस्था, ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय, तहसीलदार, एस.डी.एम. से अनुमति एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र। जन सहयोग से प्रारंभिक स्तर पर अन्य क्या सुविधाएं जुटाई जा सकती है। समीपस्थ महाविद्यालय में से प्रथमतः शैक्षणिक, अशैक्षणिक स्टॉफ की क्या व्यवस्था की जा सकती है। ग्राम पंचायत द्वारा 15 एकड़ प्रस्तावित महाविद्यालय के भवन उचित भूमि का चिन्हांकन सरपंच स्थानीय प्रतिनिधि पटवारी स्थानीय व्यक्तियों की सहायता से किया गया। महाविद्यालय प्रारंभ करने हेतु पूर्व में प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय आवश्यकता के आधार पर प्रारंभ किये जाने वाले विशयों सकायों की जानकारी। महाविद्यालय प्रारंभ करने हेतु अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया गया। मुख्य रूप से श्रीमती किरण संतोष यादव सदस्य जिला पंचायत बिलासपुर,धनराज नायक सरपंच,रविशंकर मधुकर उपसरपंच,लखन सिंह सचिव ग्राम पंचायत,दिनेश कुमार कुर्रे प्राचार्य शा.कन्या.उ.मा.वि.पचपेड़ी, प्रीतम प्यारे मार्शल अध्यक्ष महाविद्यालय संघर्ष समिति पचपेड़ी,विजय नामदेव अध्यक्ष कन्या शाला प्रबंधन समिति पचपेड़ी,शिव कुमार सोनी व्याख्याता,कांति भारद्वाज अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी हिन्दी माध्यम प्रबंधन समिति पचपेड़ी, सुरेश खटकर अध्यक्ष व्यापारी संघ पचपेड़ी,रमेश सुर्यकांत व्यापारी उपाध्यक्ष,रंजीत कुमार राय सचिव व्यापारी संघ,देवेन्द्र जयसवाल,राजेश गुप्ता,मनोहर यादव, डीकेन्द्र मधुकर व महाविद्यालय संघर्ष समिति पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।