मुंगेली (छत्तीसगढ़ महिमा)। 25 अगस्त 2023,
आसाम से मुंगेली आकर विधानसभा क्षेत्र में 4 दिन घूमने से यहां और अन्य साथियों से मिल रही जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में भाजपा का जबरदस्त माहौल दिख रहा है मोदी जी के लिए जबरदस्त दीवानगी है। ये बातें आसाम से प्रवास पर आए विधायक रूपक सरमा ने ग्राम बरेला में समाज प्रमुखों व महिला स्व सहायता समूह की बैठक में कही। विधायक प्रवास कार्यक्रम के तहत आसाम से मुंगेली विधानसभा क्षेत्र पहुँचे विधायक रूपक सरमा ने प्रवास के चौथे दिन जरहागांव मण्डल के पदाधिकारी, शक्ति केन्द्रों के प्रमुख व बूथ अध्यक्षों कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनका मार्गदर्शन किया साथ ही कार्यकर्ताओं के मन की बातें सुनी। इसके पश्चात ग्राम बिरगांव महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से भोजन पर बातचीत करते हुए उनकी राय ली। इसके बाद ग्राम बरेला में आयोजित समाज प्रमुखों के साथ बैठकर उनसे विचार विमर्श किया। इस दौरान विधायक रूपक सरमा ने संबोधित करते हुए कहा कि आसाम से मुंगेली आकर 4 दिनों से क्षेत्र में घूमने में यह नजर आया कि ग्रामीणों में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने जबरदस्त उत्साह है। कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं,कार्यकर्ताओं से भी ज्यादा आम नागरिकों में भाजपा की सरकार बनाने का उत्साह नजर आ रहा है सभी मे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति दीवानगी नजर आ रही है उनके द्वारा देश के उत्थान के लिए किए गए कार्यों से सभी खुश हैं और वे प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनते देखना चाहते हैं। विधायक पुन्नूलाल मोहले ने देश व प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने जिले व विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के जन प्रतिनिधियों द्वारा किए गए विकास को गिनाया। पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने भी संबोधित किया। विधायक रूपक सरमा ग्राम कोना पहुँचे और शहीद राजकमल कश्यप के स्मारक में जाकर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके घर जाकर परिवार जनों से बातचीत की। अंत मे दशरंगपुर में श्रीकांत पाण्डेय के निवास में जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत की व भोजन किया। इस अवसर पर प्रवास कार्यक्रम के संयोजक द्वारिका जायसवाल,जनपद उपाध्यक्ष पवन पाण्डेय,दिन प्रभारी श्रीकांत पाण्डेय व तरुण खाण्डेकर तथा मण्डल अध्यक्ष नरेश पटेल,महामंत्री अश्वनी कश्यप,बबलू साहू सहित मण्डल व मोर्चा प्रकोष्ठों पदाधिकारी,शक्ति केन्द्रों के प्रभारी,संयोजक व सह संयोजक गण तथा बूथ अध्यक्ष गण उपस्थित थे।