अनूप पटेल का हुआ प्रयास विद्यालय रायपुर में चयन
बसना (छत्तीसगढ़ महिमा)। 14 अगस्त 2023,
एकलव्य विद्यालय अर्जुण्डा से 8 वी उत्तीर्ण अनूप पटेल पिता डोलामणी पटेल का प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन हुआ। अनूप अपने माता पिता को आदर्श मानते है आज चयन होकर अपने माता पिता का नाम रौशन किये है। माता पिता के अलावा गुरु को आदर्श मानते है। सतत मेहनत का फल रंग लाया है। उन्होंने दिखा दिया है कि कठिन संघर्ष से कैसे जूझकर आगे बढ़ना है। विषय में उनकी अच्छी पकड़ थी। पढ़ लिख कर आगे इंजिनियर बनने का शौक है। तकनिकी कार्यों में उनकी काफ़ी रूचि है। अनूप के पिताजी डोलामणी पटेल मिडिल स्कूल जमदरहा के शिक्षक है। उनको सतत पढ़ाई के प्रति प्रेरित करते रहते थे।प्रयास विद्यालय में चयन होने पर उनके शिक्षक के अलावा विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, समन्वयक एवं ग्रामवासियों ने हार्दिक बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किये है।