केशव प्रसाद चंद्रा ने कुटराबोड में आयोजित मिनीमाता, रेशम लाल जांगड़े के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हो श्रद्धांजलि अर्पित किया

जैजैपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 12 अगस्त 2023, नवीन जिला सक्ती के विधान सभा क्षेत्र जैजैपुर के ग्राम पंचायत कुतराबोड के सतनाम आश्रम सेवा संस्थान में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता जी, रेशम लाल जांगड़े जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अधिवक्ता,प्रथम अंतरिम संसद सदस्य, भारतीय संविधान निर्माण कमेटी सदस्य के पुण्य तिथि 11 अगस्त पर एक दिवसीय सतनाम सत्संग कार्यक्रम आयोजन किया गया था। जिसमें केशव प्रसाद चंद्रा विधायक जैजैपुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उन्होंने ममतामयी मिनीमाता जी, रेशम लाल जांगड़े की तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात उपस्थित संत समाज को संबोधित की। उन्होंने ममतामयी मिनीमाता जी की योगदानों कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि वे स्वतंत्र भारत के रायपुर के प्रथम सांसद गुरु अगम दास जी के धर्म पत्नी सतनामी समाज के गुरू माता थी जिन्होंने गुरू अगम दास जी के सतलोक गमन के बाद उप चुनाव में प्रथम बार अविभाजित मध्यप्रदेश में महिला सांसद चुनी गई और अजेय योद्धा के रूप में जांजगीर चांपा लोक सभा की सांसद रही। जिस समय महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती थी उस समय में पूरे छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में नारी सशक्तिकरण की मिशाल कायम कर उन्हे सभी क्षेत्रों में आगे लाने की कार्य की। वे सर्व समाज के लिए समानता प्रेम सद्भावना रखती थी इसीलिए उन्हें ममतामयी मिनीमाता के नाम से प्रख्यात रूप से पूरे भारत वर्ष में जानी जाती हैं। लोक सभा में प्रमुखता से अन्याय आत्यचार के खिलाफ आवाज उठाती रही, संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की अमर संदेश सभी मानव - मानव एक समान को जन - जन तक प्रचार प्रसार कर समाज को सुसंगठित शिक्षित करने अहम भूमिका निभाई। जिनकी योगदानों को कभी भी भुलाई नहीं जा सकती उन्हे याद कर नमन करते हैं। इसी तरह रेशम लाल जांगड़े ने छात्र जीवन से देश समाज सेवा प्रेम के लिए स्वतंत्र भारत के आंदोलन में हिस्सा ली, ला पास कर अधिवक्ता के साथ ही देश के अंतरिम संसद सदस्य निर्वाचित हुए वे भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के साथ भारतीय संविधान निर्माण कमेटी के सदस्य के रूप में कार्य किया और अविभाजित मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के बिलासपुर लोक सभा से कई बार सांसद रहते हुए गरीब छात्र छात्राओं शिक्षा के लिए रायपुर बिलासपुर में छात्रावास संचालन कराते रहे। समाज में फैले कुरीतियों अन्याय के प्रति गांव - गांव पैदल चल कर समाज सेवा कर सभी वर्गो के लोगों की जनहित में कार्य किया करते थे। उन्होंने कभी सत्ता में रहते हुए भी सुख नहीं भोगा और निरंतर अन्याय अत्याचार के खिलाफ लोक सभा में सबसे ज्यादा आवाज उठाते रहे। बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के बाद सेकंड अंबेडकर के रूप में श्री जांगड़े ने छत्तीसगढ़ में कार्य किया। जिनके किए गए कार्यों योगदानों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उनके पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हे और सतनाम आश्रम सेवा संस्थान के संस्थापक झाड़ू राम कुर्रे जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित कर सादर नमन करते हुए उपस्थित सभी संत श्रद्धालुओं गणों को अपने अमूल्य समय देने और कार्यक्रम में आमंत्रित करने पर धन्यवाद दी। सतनाम आश्रम सेवा संस्थान के आचार्य पंडित संत राम दास, अध्यक्ष शखा राम भारद्वाज, सेवादार संत खोलबहरा, कृष्ण कुमार सोनवानी सहित सभी पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में केशव प्रसाद चंद्रा विधायक जैजैपुर को श्रीफल शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संचालन करते हुए शिक्षक श्याम लाल सितारे ने मिनीमाता, रेशम लाल जांगड़े की जीवन परिचय उनके कार्य योगदान को विस्तृत रूप में समाज के सामने रखा। कार्यक्रम के अध्यक्षता चेतन सिंह बंजारे युवा सरपंच ग्राम पंचायत कुटराबोड ने किया। कार्यक्रम के प्रेरणास्त्रोत श्रवण कुमार घृतलहरे संपादक प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर रायपुर के नेतृत्व में आयोजन किया गया उनके द्वारा सतनाम आश्रम सेवा संस्थान में सतनाम धर्म के विभूति, गुरू घासीदास बाबा के सात सिद्धांत उपदेश, रेशम लाल जांगड़े की छायाचित्र प्रदर्शनी के साथ पत्र पत्रिका सप्रेम भेंट किया गया। साथ ही प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव के विधान सभा क्षेत्र जैजैपुर जिला सक्ती के कार्यालय के रूप में संचालन किया जा रहा हैं। जिसके माध्यम से निरंतर यहां क्षेत्र जिले की सभी गतिविधियों जन समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता रहा हैं। मिनीमाता, रेशम लाल जांगड़े की पुण्यतिथि एवं एक दिवसीय सतनाम सत्संग कार्यक्रम में सतनाम आश्रम सेवा संस्थान कुटराबोड के पदाधिकारी गण ग्राम वासी सहित क्षेत्र जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे संत श्रद्धालु सामाजिक कार्यकर्ता जन प्रतिनिधि गण महिलाएं पुरुष युवा समाज सेवक गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे।