गिरौदपुरी (छत्तीसगढ़ महिमा)। 21 जुलाई 2023,
विधानसभा रायपुर में चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक एवं संसदीय सचिव के नेतृत्व में गिरौदपुरी धाम के सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट की। छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म तपो महिमा दर्शन परम पावन भूमि गिरौदपुरी धाम को तहसील बनाये जाने व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बजट में स्वीकृत देने पर गिरौदपुरी धाम की जनता की ओर से सभी ने मिल कर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में रामकुमार मिरी,नोबल डहरिया,भूषण शास्त्री, विजय शास्त्री सहित अधिक संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।