ग्राम गुजरा के नवीन माडल जोड़ा जैतखाम नेशनल हाईवे मार्ग में स्थित बना जन आस्था विश्वास का केंद्र बिंदु

आरंग (छत्तीसगढ़ महिमा)। 30 जुलाई 2023, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुजरा नेशनल हाईवे रायपुर महासमुंद मुख्य मार्ग से लगा हुआ था। जहां के रेलवे क्रासिंग फाटक से लगे लंबे चौड़े सुरक्षित सतनाम के अनुयायियों लोगों की आस्था और विश्वास का केंद्र बिंदु ऐतिहासिक धरोहर के रूप में स्थित है। उस स्थल पर पूर्व में सराई लकड़ी की मूल जोड़ा जैतखाम और सामाजिक भवन अहाता निर्माण किया गया था। जहां संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की त्रिदिवसीय वार्षिक संत समागम गुरू दर्शन मेला गिरौदपुरी धाम में फाल्गुन शुक्ल पक्ष के पंचमी छठमी सप्तमी को विशाल मेला भरता है। उसी समय यहां गुजरा में त्रिदिवसीय वार्षिक संत समागम गुरू दर्शन मेला आयोजित किया जाता हैं और जोड़ा जैतखाम में पालो चढ़ाया जाता हैं। पूरे आरंग विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम स्थानों से संत श्रद्धालु दर्शनार्थी पर्यटक गण अधिक संख्या में शामिल होते हैं। डॉ.शिवकुमार डहरिया मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा ग्राम गुजरा में माडल जोड़ा जैतखाम सौंदर्यकरण के साथ सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन हेतु भवन निर्माण कार्य और सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य के साथ पूरे बौंड्रिवाल के साथ समतलीकरण कार्य किया गया हैं।
जिससे गुजरा की तस्वीर बदल गई हैं लोगों के जन आस्था विश्वास का केंद्र बिंदु ऐतिहासिक धरोहर के रूप में स्थापित हो गए हैं। सतनामी समाज के लोगों द्वारा सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक विभिन्न अवसरों पर ग्राम गुजरा के नवीन जोड़ा जैतखाम स्थल पर कार्यक्रम आयोजन किया जाता हैं। इस स्थल पर लोगों को पहुंचने में कोई समस्याओं से जूझना नहीं पड़ता नेशनल हाईवे रायपुर महासमुंद मार्ग होने पर बस आटो रिक्शा समय वर लगातार आते जाते रहते हैं। मुख्य मार्ग से लगा हुआ हैं जिस कारण आम जनता को भी पूछने की आवश्यकता नहीं पड़ता।