जैजैपुर विधानसभा में बदलाव यात्रा निकालकर आम आदमी पार्टी ने दिखाया दम

जैजैपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 20 जुलाई 2023, सक्ती जिला के विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर मुख्यालय में आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष विन्धेश राठौर के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष जीवन लाल साहू के नेतृत्व तथा भरत लाल साहू के अध्यक्षता में "बदलाव यात्रा" निकाली गई। जहां प्रदेश सह प्रभारी हरदीप मुंडिया विधायक पंजाब सरकार का विश्राम गृह में भव्य स्वागत किया गया। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष भानु चन्द्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद मिरी सहित रविन्द्र सिंह प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, कमल कांत साहू प्रदेशाध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ, धर्म भार्गव प्रदेशाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ, रेवा शंकर साहू प्रदेश सचिव ओबीसी प्रकोष्ठ, लोकेश भारद्वाज प्रदेश संयुक्त सचिव युवा,प्रदुम्न शर्मा प्रदेश युवा नेता, विकास दास प्रदेश युवा नेता का कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार, गुलदस्ते, श्रीफल से सभी अतिथियों का स्वागत किया।  बदलाव यात्रा नगर पंचायत जैजैपुर के कचंदा मोड़ से प्रारंभ होकर मुख्य सड़क, नगर पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, संतोषी मंदिर चौंक होते हुए मुख्य मार्ग होकर श्रीराम मंदिर नगर पंचायत जैजैपुर के हृदय स्थल पहुंची। 
जहां श्रीराम जी की पुजा अर्चना कर नगरवासियों, जिलेवासियों, प्रदेश वासियों की स्वास्थ्य, खुशहाली की मंगल कामना की गई। तत्पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं को हरदीप मुंडिया प्रदेश सह प्रभारी तथा विधायक पंजाब सरकार ने संबोधित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि बदलाव यात्रा के जरिए हम जनता के बीच जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। हम जनता को विश्वास दिलाते हैं कि आम आदमी पार्टी ही उनके विकास का माध्यम बन सकती है। इसी कड़ी में विधानसभा जैजैपुर में बदलाव यात्रा सफलतापूर्वक निकाली गई। और जनता से संवाद कर राजनीतिक बदलाव के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने  बदलाव यात्रा के दौरान पाम्पलेट बांटकर "एक मौका केजरीवाल को" कहते हुए नगरवासियों, ब्यपारी बंधुओं, आम जनताओं से अपील की। भरत लाल साहू जिला महामंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा "बदलाव यात्रा" का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ प्रदेश में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, फर्जीवाड़ा मुक्त सरकार बनाना है। जिसके लिए एक मौका केजरीवाल को, दिल्ली बदलीस, पंजाब बदलीस, अब बदलबो छत्तीसगढ़ का नारा लगाते हुए बदलाव यात्रा विधानसभा मुख्यालय जैजैपुर में सफलता पूर्वक निकाली गई।
   कार्यक्रम प्रभारी, विनोद कुमार चौहान ने बदलाव यात्रा में शामिल हुए आप पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, नगर वासियों,  पत्रकार साथियों, पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विन्धेश राठौर लोकसभा अध्यक्ष, जीवन लाल साहू जिलाध्यक्ष, विजय मौर्य जिलाध्यक्ष विधिक प्रकोष्ठ, भरत लाल साहू जिला महामंत्री, ईश्वर साहू जिला उपाध्यक्ष, सत्यनारायण आदित्य जिला सह सचिव, लोकेश भारद्वाज प्रदेश सह सचिव युवा प्रकोष्ठ, अजय मनहर जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, दादूराम मनहर जिलाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ, रूपेन्द्र सिंह बघेल जिला सचिव एससी प्रकोष्ठ, विनोद चौहान कार्यक्रम प्रभारी, लतेल करियारे, मन्नुदास महंत, अमर सिंह बरेठ, बुधारू जांगड़े, घसिया राम कुर्रे ब्लॉक प्रभारी, भागवत साहू ब्लॉक अध्यक्ष, तिलेश्वर कमलेश ब्लॉक अध्यक्ष, सुरेश शांडिल्य, लविस कुमार, गोपी चन्द्रा, भरत बर्मन, हीरालाल पात्रे, चंदन धीवर आप नेता, हिना बानो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तथा नगर वासी उपस्थित थे।