सरसीवा (छत्तीसगढ़ महिमा)। 11 जुलाई 2023,
भाजपा के जिला महिला मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य मंजू कुर्रे सहित सैंकड़ो महिलाओ ने कांग्रेस कि रीती नीति से प्रभावित हो कर भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। सभी को चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक एवं संसदीय सचिव ने विधायक कार्यालय सरसीवा में कांग्रेस का गमछा पहना कर स्वागत किया। इस दौरान साथ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सरसीवां पंकज चंद्रा, लयुवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सुजीत जायसवाल,तोष राम साहू सहित कांग्रेस कार्यकर्त्ता गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे।