चंद्रदेव प्रसाद राय मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कार्यक्रम सोनाखान में शामिल हुए

गिरौदपुरी (छत्तीसगढ़ महिमा)। 16 जून 2023,
चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक बिलाईगढ़ एवं संसदीय सचिव वनांचल क्षेत्र के तहसील सोनाखान में आयोजित
 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सामूहिक विवाह कार्यक्रम रीति अनुसार सोनाखान में पूजा कर एवं बारात निकाल कर गाजे-बाजे के साथ बडे़ ही उल्लास के साथ हुआ तथा सम्पूर्ण वैवाहिक कार्यक्रम संस्कृति के अनुरुप संपन्न हुआ।सर्वप्रथम चंद्रदेव प्रसाद राय ने बारी-बारी से सभी विवाहित जोड़े के पास जा कर आर्शीवाद एवं उपहार भेंट किया तथा उनके मंगलमय जीवन की शुभाकामनाएं दिया। उन्होंने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि आप सभी दूल्हा दुल्हन एक दूजे के साथ वैवाहिक अटूट बंधन में बंध रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य कन्या के विवाह में होने वाली आर्थिक कठिनाईयों का निवारण, विवाह के अवसर पर होने वाले फिजुल खर्चे को रोकना एवं सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना है। जिससे उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार हो तथा विवाह में दहेज की लेनदेन की रोकथाम हो सके।