मातृशक्ति का हुंकार महिलाओ की अच्छी पहल

छत्तीसगढ़ (महिमा पामगढ़)। 23 जून 2023, जिले जांजगीर चांपा के पामगढ विधानसभा क्षेत्र में महिलाओ ने अब ग्रामीण स्तर को आगे बढ़ाने के लिए कमर कस ली है। महिला कमाँडो बनने के लिए हुंकार भर रही है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी सुधार आने
की सम्भवना दिखाई दे रही है,शासन प्रशासन द्वारा बाल विवाह को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करता है। महिला कमांडो इसमें बड़ी भूमिका निभा सकती है,
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सपना सकारात्मक हो रही है। महिलाओ को मारपीट जैसे अपराध पर महिला कमांडो,प्रशासन की मदद में सहयता प्रदान कर सकती है। भाजपा नेत्री के नेतृत्व में जिला जांजगीर चापा के प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर से महिला स्व सहायता समूह की महिला कमांडो बनाने में महिला बढ़ चढ़ कर सामने आ रही है। भाजपा नेत्री मंजू लता ने कहा कि
ज्यादा तर अपराध शराब के कारण बढ़ रही है। महिलाओ को जागरूक व शिक्षित होना जरूरी है। इस दौरान सैकड़ो महिला शामिल हुए।