सारंगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 30 जून 2023,
बूथ चलो अभियान कार्यक्रम के दौरान श्रीमती अनिला भेड़िया केबिनेट मंत्री महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग छ.ग.शासन जिले सारंगढ़ - बिलाईगढ़ पहुंची। उनका सारंगढ़ - बिलाईगढ़ विधान सभा क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों कांग्रेस कार्यकर्ता गणों द्वारा
सौजन्य मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर को सुरेंद्र शर्मा राज्य मंत्री दर्जा और बड़ी संख्या में कांग्रेसी साथ में पहुंचे। सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े की जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल हो कर मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने श्रीमती जांगड़े को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बूथ चलो अभियान कार्यक्रम में सारंगढ़ विधायक प्रतिनिधि गणपत जांगड़े,अरुण मालाकार जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी,सरजू प्रसाद घृतलहरे महामंत्री किसान कांग्रेस,कविता प्राण लहरे सभापति जिला पंचायत बलौदा बाजार सहित महिला कार्यकर्ता अधिक संख्या में उपस्थित रहे।