अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री ने पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले से भिलाई में किया मुलाकात


दुर्ग (छत्तीसगढ़ महिमा)। 25 जून 2023, केंद्रीय
गृहमंत्री अमित शाह गत दिनों पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले के भिलाई निवास पहुंच कर मुलाकात किया। इस दौरान पद्मश्री उषा बारले ने श्री शाह, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह,प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव का पीतल कांस के लोटे बर्तन और गिलास में जल दे कर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। सड़कों को सुंदर रंग रोगन से सजाया गया था छत्तीसगढ़ी व्यंजन नाश्ते के रूप में उन्हे दिया गया। श्रीमती उषा बारले ने अपने निवास में पहुंचे अतिथियों की कांसे के थाली में आरती की और लोटे में पानी दिया। छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार पीतल कांसे लोटे बर्तन और गिलास में पानी सभी अतिथियों ने पानी पीया। इस बीच गृहमंत्री ने उनके परिवार से बातचीत की। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक गलियारों में राजनीति की सियासी हलचल शुरुआत हो चुकी है। श्रीमती उषा बारले को अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित अहिवारा विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाया जा सकता है। डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में श्रीमती उषा बारले को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता सम्मान और छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास सामाजिक चेतना अनुसूचित जाति उत्थान सम्मान प्रदाय किया गया हैं। श्रीमती उषा बारले पंडवानी के साथ ही सतनाम पंथी गायिका के रूप में भी प्रसिद्ध है। उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश के अलावा कई देश विदेशों में भी पंथी पंडवानी के माध्यम से सामाजिक जन जागृति उत्थान के क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार किया है। उनकी योगदानों को देखते हुए उन्हें राज्य अलंकरण सम्मान के बाद पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने उषा बारले के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर छत्तीसगढ़ में लंबे समय से पूर्व में मुख्यमंत्री रहें डॉ रमन सिंह और बिलासपुर लोक सभा क्षेत्र के सांसद और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के साथ उनके सेक्टर 01 भिलाई के निवास में मुलाकात करने पहुंचे। उषा बारले वर्तमान समय में अनुसूचित जाति के प्रथम महिला हैं जो पद्यश्री से सम्मानित है वे सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक जन जागृति राजनीति के क्षेत्र में पुराने अनुभवी जानकारी रखने वाली अग्रणी महिला हैं। जिनसे अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री, डॉ रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री,प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने उनके निवास पहुंच कर विभिन्न गतिविधियों पर सारगर्भित चर्चा किया गया। इस अचानक मुलाकात से राजनीति गलियारों में उन्हे विधान सभा चुनाव के दौरान अहिवारा विधान सभा क्षेत्र से चुनाव के मैदान में भाजपा से उतारे जाने की चर्चा चल रहे हैं।