मेरा बूथ सबसे मजबूत वर्चुअल संवाद में मुंगेली भाजपा ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

मुंगेली (छत्तीसगढ़ महिमा)। 28 जून 2023,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' अभियान के तहत देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संवाद से संबोधित किया गया।जिसमे मुंगेली जिले के सभी बुथों में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओ ने पीएम मोदी का संबोधन सुना। जिला भाजपा कार्यालय में 156 लोगों ने वर्चुअल रूप से देखा व सुना। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान से प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा का 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' अभियान के तहत देशभर के 10 लाख बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की उपस्थिति में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के देश भर के करोड़ों कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। पीएम मोदी के संवाद कार्यक्रम में मुंगेली जिला के भाजपा  कार्यकर्ताओं ने भी बढ़चड़कर हिस्सा लिया और मोदी जी के संवाद को सुना। भाजपा कार्यकताओं ने जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक के मार्ग दर्शन में अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में बड़ी स्क्रीन टीवी के माध्यम से पीएम मोदी के संवाद कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट लगभग 156 लोगों ने देखा और सुना। मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने ग्राम चारभाठा बूथ में वर्चुअल संवाद सुना और  बताया कि पीएम मोदी के मंशा के अनुरूप भाजपा के एक एक कार्यकर्ता अपने बूथ स्तर पर सभी लोगों से परिवार की तरह रहता है और रहना चाहिए,कार्यकर्ता सभी लोगों के सुख दुख में हमेशा साथ रहता है और सभी को रहना चाहिए।भाजपा के एक एक कार्यकर्ता को समाजसेवी होना चाहिए। साथ ही छवि अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता की होनी। भारतीय जनता पार्टी जो देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। वह अपनी साफ छवि और राष्ट्रहित समाज हित लोकतंत्र के सिद्धांतो पर कार्य करती है। जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने कहा कि 
 भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है अतः एक एक कार्यकर्ताओं की सोच, संकल्प, और सिद्धांत राष्ट्रहित का होना चाहिए। यही मोदी जी की हम सब से अपेक्षा है। उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह जब सभी परिवार एक साथ अटूट रिश्तों में रहेंगे तो फिर खुद ब खुद होगा मेरा बूथ सबसे मजबूत। शैलेश पाठक ने बताया कि भोपाल में  मुंगेली जिले से भाजपा कार्यकर्ता गुरमीत सलूजा,रवि शर्मा,यश गुप्ता व विस्तारक यश शुक्ला शामिल हुए। जिला भाजपा कार्यालय एवं चारभाठा में जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक,शीलू साहू,उमाशंकर साहू, राणाप्रताप सिंह,शंकर सिंह,सुनील पाठक,नंदकुमार सिंह, मुकेश रोहरा,नितेश भारद्वाज,रामशरण यादव,संजय गोस्वामी, कोटूमल दादवानी, राजेंद्र देवांगन,लेखु साहू,धनराज सिंह,सचिन यादव सहित बूथ के कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित रहे।