बरमकेला (छत्तीसगढ़ महिमा)। 01 जुलाई 2023,
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमकेला के तत्वाधान में कृषि उपज मंडी में श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े विधायक सारंगढ़ एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की 30 जून को जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े शामिल हुई जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि गण पदाधिकारियों एवं बरमकेला के प्रिय जनता ने उन्हें फूल गुलदस्ता भेंट कर एवं केक काट कर जन्मदिन मनाएं गए। इस अवसर पर उपस्थित समस्त कांग्रेस परिवार व प्रिय जनता को संबोधित कर उन्होंने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने पर आभार प्रकट की।
सभी बड़ों क्षेत्र के प्रमुखों जनताओं गणमान्य नागरिक गणों से आशीर्वाद ली। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त सहयोगियों का भी आभार प्रकट की।