बिलाईगढ़ विधान सभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज भाजपा कांग्रेस बसपा के दावेदारी प्रबल

   बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 26 जून 2023,  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव इस वर्ष माह नवंबर - दिसंबर में होने है। लेकिन बिलाईगढ़ विधानसभा में चुनाव की सरगर्मी तेज है। टिकट मांगने वाले नेता वॉल पेंटिंग के साथ-साथ शादी विवाह,दशगात्र तथा षष्ठी कार्यक्रम एवं अन्य सामाजिक कार्यों में गांव घर में जा कर  उपस्थिति दर्ज करा अपने लिए समर्थन जुटाने तथा लोगो का मन टटोलने में लगे हुए हैं। वैसे तो कोई भी पार्टी एक ही व्यक्ति को टिकट देगा पर दावेदारों की लंबी कतारें लगी है। कांग्रेस में वर्तमान विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता प्राण लहरे, सेवानिवृत्त निरीक्षक सरजू प्रसाद घृतलहरे, अधिवक्ता फिरीतलाल खटकर,अधिवक्ता जागेश्वर लहरे, इंजी.लता जाटवर,जिला पंचायत सदस्य सुमित्रा घृतलहरे एवं सेवानिवृत्त सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम चौहान प्रबल दावेदार है। वहीं भाजपा में 2 दर्जन से अधिक टिकट की दावेदारी में लगे हुए हैं, जिनमें बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े, प्रियदर्शनी दिव्य,गिरवर निराला, जिला पंचायत सदस्य सरिता भारती,नगर पंचायत भटगांव के पूर्व अध्यक्ष टाईगर कुर्रे, सरपंच संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष बैजू सोनवानी, बलोदी के पूर्व सरपंच श्रीमती ललिता राजू निराला,वेदराम जांगडे, विजय गोयल,अमरनाथ खटकर, प्रोफेसर ब्रह्मानंद मारकंडे,पुरेंद्र मल्होत्रा,सरिता बिहारी जांगड़े, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रेशम लाल कुर्रे, अधिवक्ता डी.पी.कुर्रे, किंकर कुर्रे,पूर्व जनपद सदस्य संजय जांगड़े, राजेंद्र निराला,खूबचंद मिरी,राजेश बारटे, मायाराम चौहान, डॉ दिनेश लाल जांगड़े, बलीराम सांडे, प्रभुलाल जाटवर आदि शामिल हैं। वहीं बसपा में पूर्व प्रत्याशी श्याम कुमार टंडन को टिकिट मिलना तय है। यहां पर देखने वाली बात यह है टिकट एक ब्यक्ति को मिलना है लेकिन दावेदार अधिक संख्या में है, ऐसे में यदि एक व्यक्ति को टिकट मिलता है तो क्या सभी टीकिटार्थी ईमानदारी से उस व्यक्ति के लिए काम करेंगे। कांग्रेस वर्तमान में विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय अपने कार्य के बल बूते में एक बार फिर से विधायक बनने का सपना देख रहे हैं, क्योंकि चंद्रदेव प्रसाद राय अब प्रदेश स्तर में बड़े नेता बन गए है उनको अगामी जांजगीर चांपा लोकसभा से सांसद के लिये लड़ा कर केंद्रीय राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी दिया जा सकता। किसी अन्य को बिलाईगढ़ से टिकट दिए जा सकते हैं। वहीं भाजपा ने पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े को तीन बार टिकिट दिए जिसमें दो बार हार अर एक बार जीत मिली थी ऐसे में इस बार पार्टी भी सोच समझकर फैसला लेकर नये चेहरे पर दांव लगा सकते है। ऐसे में जो दिन रात पार्टी के लिये सेवा कर रहे हैं उनकी किस्मत चमक सकते है। बता दे कि भाजपा में इस समय समाज सेवक लिखने का दौर चल रहे है, लेकिन वास्तव में देखा जाएं तो समाज सेवा से दूर - दूर तक उनका कोई नाता नही है और मजेदार बात तो यह है कि सभी विधायक बन कर ही समाज सेवा करना चाहते है, ऐसे में भाजपा पार्टी से बिलाईगढ़ में टिकिट वितरण में जरा सी चूक हुई तो पार्टी को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।अभी वर्तमान में भाजपा कार्यकर्ता इस अपने धुन में मग्न है कि किस ब्यक्ति के साथ खड़ा हो तिकीटार्थीयो के कारण पार्टी गुटों में बंटते दिख रहे है।
     देखे 2008, 2013, 2018 चुनाव परिणाम में     प्रत्याशियों को कितना वोट मिला - बिलाईगढ़ विधानसभा अनुसूचित जाति सीट होने के कारण हमेशा से ही बड़े नेताओं की नजर रहा है। यहां प्रत्येक चुनाव में भाजपा-कांग्रेस व बसपा के बीच कांटे की टक्कर होता है। अनुसूचित जाति सीट होने के बाद वहीं डॉ.शिवकुमार डहरिया को कांग्रेस ने लगातार दो बार टिकट दिया। जिसमें एक बार जीते और एक बार हारे। वही कांग्रेस से तीसरी बार में प्रत्यासी बदल कर स्थानीय प्रत्यासी चंद्रदेव प्रसाद राय को बनाया गया। वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में बिलाईगढ़ को कसडोल व भटगांव विधानसभा से अलग कर अनुसूचित जाति सीट बनाया गया। 2008 में बिलाईगढ़ विधान सभा क्षेत्र में कुल 219118 मतदाता थे। कुल वैध मतों की संख्या 147102 थी। इस सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ.शिवकुमार डहरिया जीते और विधायक बने। उन्हें कुल 55863 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ.सनम जांगड़े कुल 42241 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वह 13622 वोटों से हार गए। वर्ष 2013 के चुनाव में बिलाईगढ़ विधान सभा क्षेत्र में कुल 250824 मतदाता थे। कुल वैध मतों की संख्या 181765 रही। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ.सनम जांगड़े जीते। उन्हें कुल 71364 वोट मिले। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ शिवकुमार डहरिया कुल 58669 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वे 12695 वोटों से चुनाव हार गए। वर्ष 2018 के चुनाव में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 277233 मतदाता थे। वैध मतों की कुल संख्या 198769 थी। इस सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार चंद्रदेव प्रसाद राय जीते। उन्हें कुल 71936 वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार श्याम कुमार टंडन कुल 62089 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वह 9847 वोटों से हार गए। तीसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ सनम जांगड़े रहे।