राजस्व विभाग का चला बुलडोजर बेजा कब्जा करने वालों मे मचा हड़कंप

जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़ महिमा)।13 मई 2023, जिला जांजगीर चांपा के विकास खंड नवागढ़ अंतर्गत आने वाले ग्राम हिरागढ़ का मामला है। जिसमे ग्राम के ही लोगो द्वारा गौठान में 7 परिवार के द्वारा बेजा कब्ज़ा कर राजस्व विभाग की करोडो की सम्पति मे कब्ज़ा जमाये हुए थे। जिस पर राजस्व विभाग नें कब्ज़ा करने वाले को नोटिस तामील कर बेदखल का नोटिस बेजा कब्ज़ा धारियों को दिया गया। फिर राजस्व विभाग पुलिस विभाग नें शासन की नियमनुसार कार्यवाही करते हुए बेजा कब्ज़ा धारियों की मकान को तोड़ा गया।
राजस्व व पुलिस विभाग की सयुक्त कार्यवाही से क्षेत्र में बेजा कब्ज़ा करने वालो में सनसनी का माहौल है।
तहसीलदार,आर आई,पटवारी, पुलिस प्रशासन
को 3 घंटे कड़ी मसक्त करनी पड़ी ग्रामीण लोगो नें 
कब्ज़ा धारियों को हटाने में प्रशासन की किया मदद।
ग्रामीण जनों की अनुसार करोडो की थी राजस्व की भूमि इस कार्यवाही से हिरागढ़ में कब्ज़ा धारीयों की हौसला बुलंद था अब हुआ पानी - पानी। हिरागढ़ की सभी ग्रामीण जन इस कार्यवाही के लिए शासन प्रशासन का आभार ब्यक्त किया।