कागजी कार्यवाही में निर्माण कार्य पूरे, जमीनी हकीकत में पड़े अधुरे (मामला ग्रा.पं.परसाडीह ज.पं. बिलाईगढ़)


सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 04 मई 2023, जिले सारंगढ़ - बिलाईगढ़ अंतर्गत विकास खण्ड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत परसाडीह में जनवरी 2022 में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से 04 निर्माण विकास कार्य 10 लाख रूपए की स्वीकृति चंद्रदेव प्रसाद राय संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक के अनुसंशा से भुनेश्वर बघेल डोंगरगढ़ विधायक एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत किए गए थे। जिनमें सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 05, नवीन जोड़ा जैतखाम निर्माण एवं सौंदर्यकरण कार्य राशि 02 लाख रूपए,मिनीमाता प्रतिमा स्थापना एवं सौंदर्यकरण कार्य राशि 02 लाख रूपए, पुलिया निर्माण कार्य राशि 01 लाख रूपए शामिल हैं। निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत परसाडीह सरपंच दीपेन्द्र कुमार जाटवर को बनाया गया था जिनके द्वारा उक्त निर्माण विकास कार्यों में मनमानी कर निम्न स्तर की सामग्री उपयोग किया गया हैं।
निर्माण विकास कार्यों को गुणवत्ताहीन कर जनहित कार्यों को प्रभावित कर आधे अधूरे छोड़ दी गई हैं। कागजी कार्रवाई में पूर्ण और जमीनी हकीकत में जीर्ण क्षीर्ण होते सच्चाई किसी से नहीं छिपा है। सामुदायिक भवन में न लाईट, टाईल्स फिनिशिंग मरम्मत कार्य किए गए हैं और सामुदायिक भवन सामने व मिनीमाता प्रतिमा स्थापना, नवीन जोड़ा जैतखाम निर्माण सौंदर्यकरण कार्य चबूतरा पास समतलीकरण नहीं होने से नाम मात्र के बनाएं सीढ़ी जीर्ण क्षीर्ण हो रहे हैं। नवीन जोड़ा जैतखाम निर्माण व मिनीमाता प्रतिमा स्थापना के चबूतरा में लगे टाईल्स नियम विरुद्ध लगाएं गए हैं उसमे सफेद टाईल्स लगना था। सामुदायिक भवन में भी सफेद रंग लगना था। पुलिया निर्माण कार्य को गुणवत्ता हिन कर नहर नाली को खोखले कर छोड़ दिए गए हैं जिनसे पुलिया बारिश में कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।
बिना मुख्य अतिथि के 18 दिसंबर 2022 को मिनीमाता प्रतिमा स्थापना, नवीन जोड़ा जैतखाम निर्माण सौंदर्यकरण कार्य का लोकार्पण सरपंच द्वारा मनमानी तरीके से की गई हैं। सरपंच द्वारा 1 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उक्त निर्माण विकास कार्य में अधूरे पड़े हुए हैं उसे पूर्ण करा क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव को मुख्य अतिथि बना लोकार्पण करने कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। जिनसे विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ के प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव, सतनाम प्रचारक कार्यालय संचालित के उद्देश्य से स्वीकृति प्रदान किया गया हैं जिसके विलंब होने से जनहित कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिम्मेदार निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत सरपंच संसदीय सचिव एवं विभागीय उच्च संबंधित अधिकारियों की निर्देश की पालन नहीं कर रहे हैं। लगातार प्रिंट सोशल इलेक्ट्रानिक मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद कुंभकरण निद्रा में सोए हुए हैं।
ग्राम पंचायत परसाडीह की विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया हैं। जिस कारण पूर्व में स्वीकृत निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से और अनेकों जरूरत मंद निर्माण विकास कार्यों को प्रगति दिया जाना चाहिए था वे अनियमितता बरती जाने से सिमट कर रह गए हैं।