भटगांव (छत्तीसगढ़ महिमा)। 14 मई 2023, क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय ने नगर पंचायत भटगांव में इतिहास रचते हुए सतनामी समाज के लिए भटगांव के अंबेडकर चौक देवसागर मोड़ के पास 50 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया। भटगांव क्षेत्र में अभी तक किसी भी समाज के लिए इतनी बड़ी राशि की स्वीकृति नहीं की गई है। लेकिन क्षेत्रीय विधायक संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय की मेहनत की वजह इतनी बड़ी राशि की स्वीकृति करवाना गौरव की बात है। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि भटगांव नगर के लिए कई योजनाएं प्रस्तावित है समय आने पर उस योजना का लाभ भटगांव को मिलेगा साथ - साथ उन्होंने कहा कि यहां के विकास के लिए हमेशा सहयोग करते रहेंगे। इसके बाद गिरजा शंकर धीवर (शिक्षक) के माता के दशगात्र में शामिल होने देवांगन धर्मशाला पहुंचे इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे, गुलाम मुर्तजा खां,पूरीराम साहू, नवीन वैष्णव (पार्षद) ईश्वर केवट (पार्षद) जान मोहम्मद (पार्षद) राजेश सिदार (पार्षद) दुष्यंत नवरंग (पार्षद) सुख बाई नारंग (पार्षद) रामा हिरवानी (एल्डरमैन ) सुधराम यादव (एल्डरमैन) राजकुमार सोनवानी, मनोज टंडन, परमानंद साहू,दिलीप अनंत सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीण जन और कांग्रेसी कार्यकर्ता व समस्त पार्षद गण उपस्थित थे।