10 पशुओं पर हुआ अज्ञात वाहनों से दुर्घटना पशुधन विकास विभाग के द्वारा मौके पर किया जांच

मस्तूरी (छत्तीसगढ़ महिमा)। 07 मई 2023, ग्राम भटचौरा विकास खण्ड मस्तूरी में अज्ञात वाहन द्वारा 10 पशुओं का दुर्घटना ग्रस्त किया गया। जिसमें 7 पशुओ के मौके पर ही मौत हो गई एवं 3 पशु चोटिल अवस्था में पाया गया। चोटिल पशुओं का उपचार हेतु पशु धन विकास विभाग से विकास खण्ड प्रभारी डॉ.यशवंत डहरिया,पशु चिकित्सा पचपेड़ी से डॉ स्मिता साहु, एवं दिलीप गबेल,जोहित कैवर्त,दिलस मरकाम,सिलाल नेताम, द्वारा उपचार किया जा रहा है। मृत पशुओं को ग्राम वासी द्वारा सुबह ही कफ़न दफन कर दिया गया ‌पशु धन विकास विभाग के अधिकारी द्वारा मौके पर मुआयना करने पर किसी भी मृत पशु का शव नहीं पाया गया। जिसके कारण पोस्टमार्टम संभव नहीं हो पाया। उपयुक्त घटना की सूचना पशुधन विकास विभाग को लिखित में किसी भी शासकीय शासकीय संस्था द्वारा प्राप्त नहीं हुआ दूरभाष द्वारा प्रमाण सूचना के माध्यम से छोटी पशु का उपचार किया जा रहा है।