पाटन (छत्तीसगढ़ महिमा)। 19 अप्रैल 2023, भारत रत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर, शिक्षा क्रांति के जनक ज्योतिबा राव फुले,छ:ग निर्माण के प्रथम जेल सत्याग्रही मंत्री दादा नकुल देव ढीढ़ी एवं पद्मश्री उषा बारले का सम्मान समारोह 2023 तहसील सतनाम भवन पाटन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम आयोजक सतनामी आसरा एवं TMT ग्रुप द्वारा किया गया। जिसमें पधारे हुए गणमान्य नागरिको को भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था की पुस्तिका वितरण किया गया। पद्मश्री श्रीमती उषा बारले, भुनेश्वर बघेल विधायक डोंगरगढ़ एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छ:ग शासन, निर्मल कोसरे महापौर भिलाई नगर निगम, श्री एस.आर. बांधे से.नि. एडीशनल कलेक्टर, श्री बी. एल. कुर्रे से.नि. एडीशनल एस.पी.,विजय कुमार कुर्रे महासचिव प्रगतिशील छ:ग सतनामी समाज रायपुर छ:ग एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।