(छत्तीसगढ़ महिमा अकलतरा/गंगा प्रसाद मल्होत्रा)- आज आम आदमी पार्टी ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ़्रेश करके आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश संगठन का पुर्गठन करते हुये लगभग 900 पदाधिकारियों की नियुक्ति की।
जिसमे अकलतरा विधानसभा के ग्राम कोटमी सोनार के रहने वाले इंजीनियर आनंद प्रकाश मिरी को प्रदेश में अहम ज़िमेदारी देते हुए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष की ज़िमेदारी दी है, जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मिरी जी को बधाई दिये, पार्टी ने राज्य में केवल तीन वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है जिसमे कवर्धा से रानी अकांशा सिह और रायपुर से गोपाल साहू है
अभी हाल ही में पार्टी ने पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया था जिसमे इंजीनियर आनंद प्रकाश मिरी ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।
इसी क्रम में मिरी जी ने कहा की आम आदमी पार्टी पुरी ताक़त से प्रदेश के सभी सीटो पर चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर छत्तीसगढ़ के जनता को उनके हक़ अधिकार
दिलाकर उनको सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिलायेगी