विधायक की परिश्रम लाया रंग ग्राम भोथिया को बनाया गया पूर्ण तहसील क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर

जैजैपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)।12 मार्च 2023, जैजैपुर विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा के अथक परिश्रम के बदौलत वर्षों बाद ग्राम भोथिया को पूर्ण तहसील बनाये जाने पर भोथिया परगना क्षेत्रों के आम जनता,किसान  एवं बहनों ने अपने विधायक को भोथिया पहुंचने पर फूलों की मालाओं से स्वागत कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बाजा - गाजा ,कर्मा,डीजे बजा कर,लड्डूओं से तौल कर अभार प्रदर्शन किया। श्री चंद्रा ने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी की समस्याओं को लेकर ग्राम भोथिया को पूर्ण तहसील बनाने शासन प्रशासन से मांग किया जाता रहा आप सभी क्षेत्र वासियों की धरना प्रदर्शन संघर्ष ने रंग लाया।
दूरस्थ स्थल जैजैपुर तहसील जाने से आप सभी भोथिया परगना क्षेत्रों के आम जनता,किसान को समस्या होता था उनसे निजात मिलेगा। नजदीक तहसील होने से सभी का तहसील से संबंधित कार्य का निराकरण शीघ्र होगा।
क्षेत्र वासियों की मांग अनुरूप मूलभूत सुविधाओं को लेकर हमेशा तत्पर रहता हूं। आप सभी की समस्याओं का समाधान और जन सेवा क्षेत्र की सम्पूर्ण विकास ही मेरा लक्ष्य प्रथम प्राथमिकता है। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीण और जन प्रतिनिधि गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।