बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 12 मार्च 2023, विधानसभा क्षेत्र बिलाईगढ़ में एक युवा नेता एवं समाज सेवी के रूप में तेजी से लोगों की धड़कनों में बस रहे हैं। ईमानदार,सौम्य, सरल और उदारवादी व्यक्तित्व के इस युवा नेता को लोग पार्टी पाॅलिटिक्स से ऊपर उठ कर बखूबी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि यह युवा चेहरा कोई और नहीं बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत सोनियाडीह के आश्रित ग्राम बेलमुडी के रहने वाले समाज सेवी गिरवर निराला है। भाजपा का युवा नेता गिरवर निराला ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने में भरपूर मेहनत कर रहे हैं। बहुत कम समय में क्षेत्र के युवा उनके मुरीद हो गए है। बड़ी बात यह है कि उनके प्रतिद्वंद्वी भी उनके व्यवहार ही नहीं कार्यों की सराहना करते थक नही रहे हैं। बिलाईगढ़ विधानसभा की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर नजर डालें तो इस विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में 3 पंचवर्षीय चुनाव के बाद केवल एक बार ही भाजपा यहां कमल खिला पाई है। वर्तमान में यहां से कांग्रेस के स्थानीय विधायक है। विधानसभा क्षेत्र में अबकी बार एक नए चेहरे के लिए परिवर्तन की हवा चल रही है। इन साढ़े 4 वर्षो से विकास के नाम पर छली गई क्षेत्र की जनता युवा और ईमानदार चेहरे की ओर निहार रही है। परिवर्तन की इस बयार में क्षेत्रीय जनता का रुख भी स्थानीय भाजपा नेता गिरवर निराला की ओर है। वर्तमान समय में भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार गिरवर निराला के मुकाबले भाजपा पार्टी में बिलाईगढ़ से कोई बड़ा चेहरा नहीं है। क्षेत्र के बुद्धिजीवियों का कहना है कि निर्विवाद छवि के चलते विधानसभा क्षेत्र में नए युवा चेहरे के रुप में उभर कर आ रहे इस युवा नेता को हर खास आम आदमी पसंद कर रहा है। क्षेत्रीय लोगो का कहना है कि गिरवर निराला का शालिन व्यवहार, समाज सेवी, क्षेत्र में लगातार सक्रियता, युवाओं के पसंदीदा, नौजवान व बुजुर्गों के बीच गहरी पैठ ही उन्हें दूसरों से अलग करता है। पिछले कई सालों से समाज सेवा के साथ ही गरीबो की मदद को हर समय सक्रिय रहने के साथ ही कोरोना काल में आर्थिक मदद के साथ ही राशन से लेकर जरूरत मंदो के खाने तक की व्यवस्था कर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। वे लगातार क्षेत्र के आम जनता के बीच उनके दुख सुख और सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक व विभिन्न जनहित कार्यक्रमों में शामिल हो सहभागिता निभाते रहे हैं।