जिला रायपुर के विकास खंड आरंग अंतर्गत ग्राम पंचायत पचेड़ा में नेहरू लाल डांडे सरपंच के द्वारा ग्राम पंचायत के चौतरफा और जनहित में भरपूर प्रयास किया जा रहा हैं। श्री डांडे बताते हैं कि ग्राम पंचायत की विकास और आम जनता की सेवा करने वहां के प्रथम बार सरपंच बने जिसमें ग्राम वासियों ने अपने बहुमत दे कर अपना प्रतिनिधि चुना जिसके समस्याओं को दूर कर उनके भरोसे विश्वास में हमेशा खरा उतरना ही परम कर्तव्य है। ग्राम वासियों के सभी दुख सुख में सहभागिता निभाते हुए उनके निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता हूं। जब से नेहरू लाल डांडे ग्राम पंचायत प के सरपंच बने हैं तब से यहां की विकास कार्यों के लिए तत्पर हैं। गांव के सभी गलियों में सी सी रोड निर्माण करा मार्ग को सुगम बनवाएं हैं। ग्राम के जरूरत मंद शासकीय भूमि बेजा कब्जा को मुक्त करा उसमें विकास कार्य कराएं गए हैं। श्रीराम के नौनिहाल ग्राम चंदखुरी माता कौशिल्या की जन्म भूमि हैं जो नवीन नगर पंचायत बन गया हैं जिससे ग्राम पंचायत पचेड़ा लगा हुआ हैं,यदि आरंग विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत की विकास कार्यों की बात करते हैं तो छत्तीसगढ़ विधान सभा के 5 किलो मीटर दूरी पर स्थित और माता कौशिल्या के जन्म भूमि चंदखुरी से लगे ग्राम पंचायत पचेड़ा विकास कार्यों में सबसे अधिक विकसित हो रहे हैं। जहां धान खरीदी केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,दिशा कालेज,गौठान,खेल मैदान, कई आंगन बड़ी केंद्र,विभिन्न समुदायों की सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक भवन,चौंक चौराहे, तालाबों की साफ सफाई,पचरी निर्माण सौंदर्य करण पिंचिंग,पुल पुलिया नाली निर्माण सहित विभिन्न निर्माण विकास कार्यों से भरपूर विकसित हो रहे हैं ग्राम पंचायत पचेड़ा। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री और आरंग विधायक विधायक डॉ.शिवकुमार डहरिया के विश्वासपात्र हैं सरपंच नेहरू लाल डांडे। जिनके द्वारा अपने ग्राम पंचायत के विकास और आम जनता के हित में मांगो को लेकर पूर्ण करवाने तत्पर रहते हैं। मंत्री डॉ.डहरिया द्वारा ग्राम पंचायत पचेड़ा के विकास के लिए सरपंच के मांग को पूर्ण कर विशेष ध्यान दिया जाता रहा हैं। नेहरू लाल डांडे सरपंच के द्वारा अपने ग्राम पंचायत के सभी सहयोगी प्रतिनिधियों को हमेशा साथ लेकर चलते रहें हैं। उनके कार्यों से ग्राम वासियों में उत्साह की लहर है। ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधि गण उप सरपंच पंच गण सहयोगी रामचरण डांडे उप सरपंच,पंच गण श्रीमति संतोषी वर्मा, श्रीमती पिंकी वर्मा, राजेश कुमार पालु,श्रीमती रुखमणी देवांगन,गिरवर प्रसाद देवांगन, श्रीमती धनेश्वरी वर्मा,शिवकुमार पाल,श्रीमती मोंगरा वर्मा, शेख फरीद कुरैशी,श्रीमती माहेश्वरी जांगड़े, कृष्ण कुमार मिर्चे,श्रीमती कृष्णा चंद्रवशी, श्रीमती सीता देवॉगन,श्रीमती बिमला टंडन, श्रीमती चमेली त्रासदेव भारती, छन्नु लाल घृतलहरे, योगेश यादव सचिव,नरेश बंजारे रोजगार सहायक, त्रासदेव भारती कम्प्यूटर आपरेटर,कपूरदास कुर्रे चपरासी सम्मिलित हैं।