बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 13 मार्च 2023, नारी सशक्तिकरण महिला स्व सहायता समूह परसाडीह विकास खंड बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ के द्वारा प्रति वर्ष के भांति अंतरराष्ट्रीय विश्व महिला दिवस नारी सशक्तिकरण जन जागरूकता के रूप में मनाया गया।
इसके अलावा अविभाजित मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता जी की जयंती पर्व 13 मार्च को मनाया गया। जिसमें ममतामयी मिनीमाता जी के द्वारा नारी सशक्तिकरण और सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक शिक्षा विकास उत्थान के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष श्रीमती अंजू लहरे, सचिव श्रीमती गीता बाई जांगड़े, सदस्य गण श्रीमती पूनम मतवाले,श्रीमती मालती घृतलहरे,श्रीमती सावित्री बाई खूंटे,श्रीमती बुटाना बाई जांगड़े, श्रीमती गीता बाई लहरे, श्रीमती उषा मतवाले, श्रीमती पुष्पा बाई लहरे, श्रीमती रूपौतीन खूंटे,श्रीमती कलश बाई लहरे उपस्थित थे।