कलेक्टर ने झंडी दिखा कर छत्तीसगढ़ सायकल यात्रा को किया रवाना

मुंगेली (छत्तीसगढ़ महिमा)। 15 मार्च 2023, 
कलेक्टर राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट प्रांगण से छत्तीसगढ़ सायकल यात्रा को झंडी दिखा कर रवाना किया। यह सायकल यात्रा छत्तीसगढ़ के पूरे जिले में नशामुक्त का संदेश और पर्यावरण सरंक्षण और सायकल के उपयोग के बारे में सभी जिलों से गुजरते हुए नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सायकल के उपयोग हेतु लोगों को जागरूक करेगी। इससे पहले कलेक्टर ने सहायक शिक्षक संतोष गुप्ता का पुष्पाहार से स्वागत कर उनके सफल सायकल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। कलेक्टर से चर्चा के दौरान गुप्ता ने बताया कि वह पूरे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से होते हुए 02 हजार 540 किलोमीटर की यात्रा 18 दिन में पूरा करेंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल,गणमान्य नागरिक घनश्याम वर्मा, वरिष्ठ खेल अधिकारी  संजय पाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सविता राजपूत और शिक्षक उपस्थित थे।