महिलाओं ने अपनी क्षमता,योग्यता व हौसलों से हर क्षेत्र में अपना मुकाम बनाया है : किसान नेता अशवन्त तुषार साहू

महासमुंद (छत्तीसगढ़ महिमा)। 20 मार्च 2023, महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कौवाझर में धरना स्थल में अंतरराष्ट्रीय विश्व महिला दिवस मनाया गया। जिसमें किसान नेता अशवन्त तुषार साहू मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। कार्यक्रम के अध्यक्षता सरपंच मीराबाई ध्रुव,विषेश अतिथि पूर्व सरपंच डिगेश्वरी चंद्राकर ने महिलाओं को चंदन गुलाल लगा कर श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। तुषार साहू ने कहा कि महिलाओं ने अपनी क्षमता,योग्यता और हौसलों से हर क्षेत्र में अपना मुकाम बनाया है। उनकी भागीदारी के बिना हम समग्र विकास की कल्पना नहीं कर सकते। देश - दुनिया में महिलाओं के योगदान को याद करने के लिए कई अनोखे कार्यक्रम रखे गए हैं। नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है और अपनी क्षमता और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है। इस दौरान साथ में नन्कुनिया परधि,जया ढीढी,राधा सिन्हा, श्याम बाई ध्रुव, सरस्वती वैष्णो,गनेश्य सिंहा, बनवासा यादव, ठागन बाई, सिन्हा, राम बाई ध्रुव,आकृति मानीकपुरी, कल्याणी ढीढी, खेमिन साहू शांन्ति सिन्हा, विशाखा यादव, थानि बरिसा कुलवतिन ध्रुव, मनिशा पटेल, हिरा यादव, रेनुका ध्रुव, आरती पटेल,कुलेश्वरी यादव, सुकवारो बाई साहू अत्यधिक संख्या नारी शक्ति उपस्थित रहे।