पदमश्री उषा बारले का माना एयरपोर्ट रायपुर में किया जाएगा स्वागत सम्मान कार्यक्रम: हृदय प्रकाश अनंत

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)।18 मार्च 2023,
 निवेदक हृदय प्रकाश अनंत प्रदेशाध्यक्ष सतनाम संस्कृति एवं संगीत अकादमी,छ ग ने बताया कि सतनामी समाज के सभी लोगों को बहुत हर्ष के साथ आमंत्रित किया जा रहा है। श्री अनंत ने कहा कि हमारी छ ग की बेटी,हमारा गौरव,अन्तर्राष्ट्रीय पन्थी भजन पंडवानी कलाकार सम्मानीय श्रीमती उषा बारले को भारत वर्ष के महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा पद्मश्री की मानद उपाधि से विभूषित सम्मानित किया जा रहा है। उषा बारले को पद्मश्री का सम्मान से सम्मानित होना हम समस्त प्रदेश वासियो, समस्त कलाकारों एवं समस्त महिलाओं के लिए गौरव की पल है। पद्मश्री सम्मान प्राप्त कर उन्होंने हम सभी का मान बढ़ाया है। सम्मान ग्रहण करने के उपरांत आदरणीया पद्मश्री उषा बारले का दिल्ली से छग प्रदेश आगमन 24 मार्च को सुबह 11 बजे माना एयरपोर्ट रायपुर में होगा। इस पुनीत अवसर पर हम सभी प्रदेशवासियो के द्वारा पद्म श्री उषा बारले का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत सम्मान किया जाना है ,एवं स्वागत करते हुए एयरपोर्ट से उनके गृह नगर कोहका भिलाई तक काफिला के रूप में सभी को एक साथ जाना है। समस्त प्रदेशवासी, प्रबुद्ध नागरिक गण, जन प्रतिनिधि गण,सामाजिक बन्धुजन, समस्त कलाकार साहित्यकार,अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर स्वागत के ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया गया हैं।
विशेष रुप से दिनांक 24 मार्च को शाम 7 बजे समस्त प्रदेशवासी के लिए भोजन परसादी की व्यवस्था निवास स्थान- इंद्रावती नगर वॉर्ड 12 प्लाट नं. 56 हाउसिंग बोर्ड कोहका भिलाई में की गई है।