दुर्ग (छत्तीसगढ़ महिमा)। 04 मार्च 2023, भुनेश्वर शोभा राम बघेल विधायक डोंगरगढ़ एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश भर के विभिन्न जिलों के निवासरत अनुसूचित जाति बसाहट ग्राम व ग्राम पंचायत में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से निर्माण विकास कार्यों के लिए करोड़ों रूपए की स्वीकृति।
जिसमे दुर्ग जिले में 52 कार्य राशि 222.30 लाख रूपए। राजनांदगांव जिले में 216 कार्य राशि 735.75 लाख रूपए। जिले बालोद में 17 कार्य राशि 74.00 लाख रूपए। जिले बेमेतरा में 28 कार्य राशि 129.20 लाख रूपए। जिले कबीरधाम में 18 कार्य राशि 85.00 लाख रूपए। जिले रायपुर में 25 कार्य राशि 100.00 लाख रूपए। जिले बलौदा बाजार में 43 कार्य राशि 211.60 लाख रूपए। जिले गरियाबंद में 4 कार्य राशि 28.00 लाख रूपए। जिले धमतरी में 4 कार्य 20.00 लाख रूपए। जिले महासमुंद में 46 कार्य राशि 199.00 लाख रूपए। जिले बिलासपुर में 8 कार्य राशि 67.00 लाख रूपए। जिले मुंगेली में 23 कार्य राशि 141.00 लाख रूपए। जिले कोरबा में 12 कार्य राशि 110.00 लाख रूपए। जिले जांजगीर चांपामें 19 कार्य राशि 119.56 लाख रूपए। जिले रायगढ़ में 56 कार्य राशि 385.00 लाख रूपए। जिले गौरेला पेंड्रा मरवाही में 1 कार्य राशि 10.00 लाख रूपए। जिले सरगुजा में 33 कार्य राशि 330.00 लाख रूपए। जिले सूरजपुर में 30 कार्य राशि 97.50 लाख रूपए। जिले जशपुर में 34 कार्य राशि 305.00 लाख रूपए। जिले कोरिया में कोई कार्य स्वीकृत नहीं किया गया हैं। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्ष 2022 - 2023 में कुल 704 निर्माण विकास कार्य के लिए राशि 3549.91 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान किया गया हैं। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े विधायक सारंगढ़, किस्मत लाल नंद विधायक सरायपाली,सदस्य गण गुरू रूद्र कुमार मंत्री व विधायक अहिवारा, मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया विधायक आरंग, चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक बिलाईगढ़, गुरू दयाल सिंह बघेल विधायक नवागढ़, पुन्नू लाल मोहले विधायक मुंगेली,डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी विधायक मस्तूरी,श्रीमती इंदु बंजारे विधायक पामगढ़,गुहा राम अजगल्ले सांसद जांजगीर चांपा, महेत्तर रामनामी,सुश्री रत्नावली कौशल आदि जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा पर भुनेश्वर शोभा राम बघेल विधायक डोंगरगढ़ एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्माण विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत किया गया हैं।