भटगांव छत्तीसगढ़ महिमा। 27 मार्च 2023,
प्रदेश समन्वयक कांग्रेस कमेटी अनु.जाति विभाग एवं पूर्व सभापति - जनपद पंचायत बिलाईगढ़ मुद्रिका राय ने प्रेस से बातचीत में कहा कि प्रदेश की मुख्या मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों के प्रति जो कार्य किये है काफी स्मरणीय है। आज धरती के भगवान कहे जाने वाले अन्न दाता कर्ज मुक्त हो चूके है और किसानो की मान प्रदेश में बढ़ा है। पिछले समय की सरकार में किसान एक मजदूर की तरह रहे है। आज जय जवान - जय किसान की नारा छत्तीसगढ़ में सार्थक हो रहे है । उचित मूल्य में किसान की धान खरीद कर सही समय में किसानो को खाद बीज उपलब्ध करा कर किसानो को इन 4 साल में संबल बनाने की काम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की है। मुख्यमंत्री ने किसानो को और संबल बनाने के लिए प्रति एकड 15 क्विंटल धान को अब 20 क्विंटल प्रति एकड खरीदने की घोषणा की है। जिससे किसानो की आय में वृद्धि होगी तो और किसान मजबूत होगा। आज किसान सरकार से खुश है और मुख्यमंत्री की सोच को सब सलाम कर रहे है। मै मुख्यमंत्री की इस कार्य योजना से प्रभावित हूँ क्योंकि मै भी किसान बेटा हूँ किसान और किसानी की जमीनी स्तर की कठिनाइयों को नजदीक से गुजरे है। आज किसानो की कर्ज माफी से 2500 रूपये में धान खरीदी से सही समय में केसीसी और खाद बीज उपलब्ध हो जाने से भूपेश बघेल के प्रति किसानो का विश्वास बढा है और इसका लाभ मुख्यमंत्री को आने वाले समय में जरूर मिलेगा।