किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय क्रांतिकारी कदम: नवल सिंह ठाकुर

 (छत्तीसगढ़ महिमा /गंगा प्रसाद मल्होत्रा) पामगढ़ ब्लॉक के  कांग्रेस कमेटी पामगढ़ के अध्यक्ष नवल सिंह ठाकुर  ने जारी बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को विधानसभा में इस साल से किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा कर यह साबित कर दिया कि वह किसानों के सच्चे हितैषी हैं। मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को बड़ी सौगात देने का स्वागत करते हुये इसे बड़ी सौगात बताया है।







श्री ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद से ही किसानों के हित में लगातार नई नई योजनाएं बनाकर उसका बेहतर क्रियान्वयन करा रहे हैँ। सत्ता संभालने के बाद सबसे पहले श्री बघेल ने किसानों का कर्ज माफ़ किया। उसके बाद किसानों से 2500 रुपये प्रति क्प्विंटल में धान खरीदी की शुरुआत कर देश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।