बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 14 फरवरी 2023, गिरौदपुरी धाम पहुंच मार्ग मड़वा से पवनी तक pwd विभाग द्वारा सड़क निर्माण किया जा रहा हैं। जिसमे पुल पुलिया सहित रोड के दोनों ओर नाली निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। पुलिया में निम्न स्तर का सामग्री उपयोग किया जा रहा हैं। नाली और पुलिया निर्माण कार्य में 8 mm की छड़ उपयोग किए जा रहे हैं जिससे नाली पुलिया निर्माण कार्य में विभागीय इंजीनियर ठिकेदार की मिलीभगत से गुणवत्ताहीन कार्य किए जा रहे हैं। जिसके कारण पुल पुलिया कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता हैं साथ की निर्माण कार्य कछुवा चाल से चल रहे हैं। जिससे ग्रामीण जनों में आक्रोश व्याप्त हैं। संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म भूमि गिरौदपुरी धाम पहुंच मुख्य मार्ग होने से मजबूत मार्ग को बनाना चाहिए। लेकिन गुणवत्ताहीन कार्य किए जाने से विभागीय अधिकारियों ठिकेदार की अनियमितता मनमानी को उजागर करता दिखाई दे रहे हैं। प्रिंट सोशल इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रमुखता से खबर।